पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट द्वारा असंवैधानिक तरीके से उनके कनिष्ठ पदाधिकारियों एवं उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन मैं भ्रष्टाचार मे लिप्त कुछ पदाधिकारियों द्वारा उन्हें गोल्ड कप एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के विरोध में रायपुर महाराणा प्रताप क्रिकेट स्टेडियम के बाहर धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया हीरा सिंह बिष्ट उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट के संस्थापक एवं संरक्षक कई दशकों से रहे हैं उनके द्वारा ही उत्तराखंड में क्रिकेट को एक नई पहचान मिली है
आज के प्रदर्शन मैं बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के कई सदस्य ,कई पदाधिकारी एवं हीरा सिंह बिष्ट जी के समर्थक उनको समर्थन देने के लिए महाराणा प्रताप स्टेडियम के मुख्य गेट पर एकत्रित हुए यहां पर उनकी पुलिस प्रशासन के साथ हल्की नोकझोंक भी हुई इसके पश्चात श्री हीरा सिंह बिष्ट जी अपने समर्थकों संग वहीं धरने पर बैठ गए
धरने को संबोधित करते हुए हीरा सिंह बिष्ट जी ने कहा कि वो गोल्ड कप क्रिकेट के संस्थापक एवम संरक्षक रहे हैं और पिछले चालीस वर्षों से क्रिकेट से जुड़ी प्रतिभाओं के भविष्य को लेकर संघर्षरत रहे हैं मेरे ही प्रयास से प्रदेश में क्रिकेट को मान्यता मिली और देश विदेश से टीमों को बुलाकर मैचों का आयोजन किया गया जिससे क्रिकेट ने नया आयाम स्थापित किया । लेकिन आज क्रिकेट को नीलाम किया जा रहा है खिलाड़ियों के कल्याण को जो पैसा बी सी सी आई द्वारा दिया जाता है उसका दुरुपयोग किया जा रहा है महंगे कोच एवम अन्य बोर्ड के सदस्यों को महंगे होटल उनकी अय्याशियों पर पैसा लुटाया जा रहा है मितव्यवता अधिक है प्रदेश के युवाओं के हितों पर कुठाराघात करके अन्य प्रदेशों के लड़कों का नियम विरुद्ध चयन किया जा रहा है जिससे प्रदेश के युवा चयन से वंचित हो रहे हैं ।
आगे बिष्ट जी द्वारा कहा गया कि आज तो वह अपने समर्थकों एवं क्रिकेट प्रेमियों संघ एक सांकेतिक धरना यहां पर दे रहे हैं और यह शासन प्रशासन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एवं राज्य सरकार से अपेक्षा करते हैं कि बहुत जल्दी सो कोई सकारात्मक पहल करेंगे और उत्तराखंड में चल रहे क्रिकेट के अवैध धंधे को बंद कराने एवं गरीब प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे आने का अवसर मिलेगा
इस अवसर पर उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के निवर्तमान कोषाध्यक्ष श्री पृथ्वी सिंह नेगी जी द्वारा कहा गया कि उनके कार्यकाल में अवैध रूप से करोड़ों रुपए की निकासी की गई जिसका उनके द्वारा विरोध करने पर उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कुछ माफियाओं की मिलीभगत से उनको बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया गया
इस अवसर पर उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष द्वारा उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव एवं अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए गए जिसमें टीमों के चयन में धांधली, क्रिकेट एसोसिएशन के संविधान के विरुद्ध सारे कार्य सचिव द्वारा किए जा रहे हैं प्रत्येक माह में होने वाली अध्यक्ष काउंसलिंग कार्यसमिति की बैठक नहीं बुलाई जाती कौन फैसले ले रहा है कुछ भी समय पर पता नहीं चलता सचिव द्वारा 1 सूत्री कार्यक्रम चल रहा है बाहरी अभ्यर्थियों को विशेष हस्तक्षेप रहता है इलेक्शन प्रक्रिया में खिलाड़ियों से मोटी रिश्वत मांगी जाती है जिसके तहत की गुरुग्राम में एक केस भी दर्ज हुआ है यह सब गंभीर आरोप उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन पर लगे हैं
इसी अवसर पर उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य तेजेंद्र रावत द्वारा कहा गया कि भी उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन पर गंभीर आरोप लगाए गए की गोल्ड कप को करवाने के लिए नई एसोसिएशन का गठन क्यों किया गया जबकि गोल्ड कप की मेजबानी सी ए यू द्वारा करवाई जाती है सीआईयू में कब प्रस्ताव पारित किया गया कि गोल्ड कप करवाने के लिए नए एसोसिएशन का गठन किया जाएगा यह कई ऐसे गंभीर आरोप है जो उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन पर लगे हैं इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने भी अपनी अपनी बात रखी सभी का एक मत कहना था कि अगर सरकार और बीसीसीआई उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ एसआईटी जांच और जब तक जांच जारी रहेगी तब तक सभी पदाधिकारियों के पदों पर रोक लगाई जाए अगर ऐसा नहीं होता तो आने वाले समय में श्री हीरा सिंह बिष्ट जी के नेतृत्व में तमाम क्रिकेट प्रेमी पूरे प्रदेश में उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन एवं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की होगी
इस अवसर पर जगमोहन नेगी जी रिपुदमन सिंह जी
सूरत सिंह नेगी महेंद्र सिंह रावत त्रिलोक सिंह साजवान जी भूपेंद्र नेगी जी रमेश सिंह सोलंकी जी अनिल छेत्री जसंग्राम सिंह पुंडीर जपंकज चौधरी कविता नेगी विनोद सिंह चौहान रोहित चौहान महेंद्र सिंह नेगी मनोज नौटियाल जी सागर मनवाल जी अनिल क्षेत्रीय जी नवीन रमोला जी राजीव पवार जी जितेंद्र जी निखिल कुमार जी महेश यादव जी महेश जोशी जी मुकेश रेगमी जी राधेश्याम जी अमित उपाध्याय जी गगन कक्कड़ जी आशीष पवार जी आशीष पुरोहित जी आशीष गोसाई जी कमल कुमार यादव जी शेर सिंह थापा जी रोहित ठाकुर जी एपी अमोली जी घनश्याम गुरुजी सागर बिष्ट जी परितोष सिंह जी अभिनव बिष्ट जी नितिन पुंडीर जी आदि उपस्थित रहे



