31.3 C
Dehradun
Wednesday, March 11, 2026


Homeउत्तर प्रदेशजनपद रुद्रप्रयाग- श्री केदारनाथ में ग्लेशियर के पास दिखा एक अज्ञात शव,...
spot_img

जनपद रुद्रप्रयाग- श्री केदारनाथ में ग्लेशियर के पास दिखा एक अज्ञात शव, SDRF ने किया बरामद।

श्रीकेदारनाथ पुलिस चौकी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि मंदिर के पीछे ग्लेशियर पर गदेरे में एक शव दिखाई दे रहा है.। चूंकि रास्ता अत्यंत दुर्गम है अतः SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट केदारनाथ से SDRF टीम SI धर्मेंद्र पंवार के हमराह जिला पुलिस के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

उक्त घटनास्थल मंदिर से लगभग 04 किमी की खड़ी चढ़ाई व अत्यधिक दुर्गम स्थान पर था। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के साथ अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों में मौके पर पहुँचकर उक्त शव को निकालकर स्ट्रैचर के माध्यम से श्रीकेदारनाथ स्थित राजकीय चिकित्सालय पहुँचाया गया।
जिला पुलिस द्वारा मृतक की पहचान हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

*SDRF टीम का विवरण:-*
1. SI धर्मेंद्र पंवार
2. ASI हरीश बंगारी
3. HC प्रेम सिंह
4. आरक्षी दीपक सिंह
5. आरक्षी अरविंद सिंह
6. आरक्षी जगदीश सिंह
7. आरक्षी अनिल सिंह



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments