21.8 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026


Homeउत्तराखंडजनपद टिहरी-ब्यासी, गंगा नदी में दिखाई दिया एक शव, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस...
spot_img

जनपद टिहरी-ब्यासी, गंगा नदी में दिखाई दिया एक शव, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद।

एसडीआरएफ टीम को पुलिस चौकी ब्यासी से सूचना मिली कि ब्यासी के नीचे गंगा नदी में एक शव दिखाई दे रहा है।

 

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से उपनिरीक्षक सौकार सिंह के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

 

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त अज्ञात शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

 

एसडीआरएफ टीम प्रभारी उप निरीक्षक सौकर सिंह द्वारा बताया गया कि शव एक पुरुष का है जो कि 03 से 04 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा शिनाख्त के लिए आस पास के थानों से संपर्क किया जा रहा है।

 

एस डी आर एफ टीम में –

एस आई सौकार सिंह

हिमांषु नेगी

आशीष रावत

शिव शंकर

अजीत रावत

सूरज प्रकाश



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments