11.2 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026


Homeदेश-विदेश*महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड लैंड केस में ED का छापा, नवाब मलिक के...
spot_img

*महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड लैंड केस में ED का छापा, नवाब मलिक के अंडर आता है मंत्रालय*

महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड लैंड केस में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की. ईडी ने आज पुणे के 7 ठिकानों पर छापे मारे. मामला वक्फ बोर्ड से संबंधित जमीन की अवैध बिक्री से जुड़ा है. खास बात ये है कि वक्फ बोर्ड महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक के मंत्रालय के अंतर्गत आता है.

 

ईडी की कार्रवाई ऐसे समय में हुई, जब एनसीपी नेता और कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक क्रूज ड्रग्स केस को लेकर एनसीबी और जांच अधिकारी समीर वानखेड़े पर लगातार निशाना साध रहे हैं. हाल ही में नवाब मलिक ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे.

 

इससे पहले आज नवाब मलिक के दामाद समीर खान ने देवेंद्र फडणवीस को उनकी कथित मानहानिकारक टिप्पणियों को लेकर कानूनी नोटिस भेजा है. दरअसल, फडणवीस ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि मलिक के दामाद के घर ड्रग्स बरामद हुई. अब इस बयान के खिलाफ समीर खान ने नोटिस भेजते हुए कहा, उनके घर में ड्रग्स नहीं मिली थी. साथ ही उन्होंने फडणवीस से 5 करोड़ रु का हर्जाना मांगा है.



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments