21.2 C
Dehradun
Tuesday, March 11, 2025
Advertisement
Homeराजनीतिरायबरेली से अगर राहुल और प्रियंका ने नहीं लड़ा चुनाव तो कांग्रेस...

रायबरेली से अगर राहुल और प्रियंका ने नहीं लड़ा चुनाव तो कांग्रेस इस नेता पर लगा सकती है दांव

लखनऊ।रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस असमंजस में है।गुरुवार को दिल्ली में हुई बैठक में कई लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के तय किए गए,लेकिन अभी तक गांधी परिवार के सदस्यों ने अपनी परंपरागत सीट पर लड़ने को लेकर सहमति नहीं दी है।अंदरखाने में दूसरे विकल्पों की भी तलाशा हो रही है।ऐसे में राहुल गांधी या प्रियंका गांधी वाड्रा के रायबरेली से चुनाव न लड़ने पर स्वामी प्रसाद मौर्य पर ही दांव लगाने पर मंथन चल रहा है।

रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर असमंजस बना हुआ है। जबकि दोनों लोकसभा सीटों पर यूपी कांग्रेस गांधी परिवार के सदस्यों को ही उतरने के पक्ष में है।उनका मानना है कि राहुल और प्रियंका के यूपी से चुनाव लड़ने पर कांग्रेस के साथ-साथ गठबन्धन को भी फायदा होगा, लेकिन गांधी परिवार ने अभी तक इन सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति नहीं दी है।ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रायबरेली और अमेठी में दूसरे नामों पर भी मन्थन कर रहे हैं।इन नामों पर हाईकमान के समक्ष रखा जाएगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मानें तो राहुल गांधी के चुनाव न लड़ने पर स्वामी प्रसाद मौर्य को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।इससे पिछड़े वर्ग को भी संदेश दिया जा सकेगा। इसके अलावा स्थानीय समीकरण के हिसाब से कांग्रेस नेता केएल शर्मा के नाम पर भी विचार हो रहा है।अमेठी की बात करें तो यहां से स्मृति ईरानी के सामने प्रियंका के चुनाव न लड़ने पर कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह और विधानसभा प्रत्याशी विजय पासी का नाम रेस में है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments