23.5 C
Dehradun
Friday, February 13, 2026


Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ फुटबॉल खिलाड़ियों ने ली सेल्फी
spot_img

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ फुटबॉल खिलाड़ियों ने ली सेल्फी

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को चुनावी आपाधापी के बीच कुमायूं दौरे से लौटते हुए देहरादून में बच्चों के साथ हल्के फुल्के अंदाज में फूटबाल खेलते नज़र आए। इस दौरान उन्होने खिलाड़ियों से उनके हाल चाल पूछे, हौसला बढ़ाया। इस बीच फुटबॉल खेल रहे पर प्रफुल्लित खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली।

 

रविवार को मुख्यमंत्री कपकोट, द्वाराहाट और जागेश्वर विधानसभा विधानसभा क्षेत्र के दौरे से शाम को देहरादून वापिस लौटे। इस बीच जीटीएस हेलिपेड़ के पास महिंद्रा ग्राउंड में बच्चो को फूटबाल खेलता देखकर उन्होंने अपनी फ्लीट रुकवा दी। उन्होंने खेल मैदान में मौजूद युवाओं और बच्चों से मिलकर उनका हाल चाल जाना। उन्होने पीएम मोदी के खेलों इंडिया मुहिम की जानकारी देते उनका हौसला भी बढ़ाया। खेल मैदान में फुटबॉल खेल रहे खिलाड़ी वह बच्चे सीएम को अपने बीच पाकर बहुत खुश हुए और उनके साथ जमकर सेल्फी ली। वहाँ मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री के इस अंदाज़ की जमकर तारीफ भी की।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments