15.4 C
Dehradun
Sunday, January 25, 2026


Homeउत्तराखंड28 अगस्त 2022 , रविवार को महेंद्रा ग्राउंड में होगा गोर्खाली हरितालिका...
spot_img

28 अगस्त 2022 , रविवार को महेंद्रा ग्राउंड में होगा गोर्खाली हरितालिका तीज उत्सव मेला-2022

गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी की अध्‍यक्षा श्रीमती सुनीता क्षेत्री ने बताया कि–
हरितालिका तीज सम्पूर्ण विश्व में रहने वाले हिंदु समाज में मनाया जाने वाला एक पवित्र धार्मिक पर्व है |अपने वैवाहिक जीवन की खुशहाली एवं पति की दीर्घायु , सौभाग्य कल्याण के साथ साथ परिवार में सुख-शांति हेतु हिंदु नारियों द्‍वारा मांगलिक अनुष्ठान के रूप में मनाया जाने वाला पवित्र पर्व है |
गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी इस उत्सव को मेले के रूपमें विगत 16 वर्षों से भव्यरूपसे मनाती आ रही है |इस वर्ष भी गोर्खाली महिला तीज उत्सव कमेटी – 28 अगस्त 2022 , रविवार को, महेंद्र ग्राउंड , गढ़ी कैंट में *गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेला-2022* भव्य रूप मे आयोजित कर रही है | इस आयोजन को सफल बनाने हेतु तीज उत्सव कमेटी के सदस्य प्रचार-प्रसार एवं सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी में एकजुट होकर लगे हुए हैं | इस समारोह के मुख्य आकर्षण — तीज क्वीध, तीज प्रिंसेस प्रतियोगिताएँ,वृद्धा नारी सम्मान एवं समाज को गौरवान्वित करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान है |गोर्खाली व्यंजनों के स्टाल एवं गोर्खाली परिधान- गहनों एवं अन्य स्टाल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे|
मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने अवगत कराया कि सांस्‍कृतिक लोकगीत एवं लोक संगीत तीज पर्व की आत्मा हैं |इसी परम्परा के अंतर्गत सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों द्‍वारा *अपनी संस्कृति, परम्परा एवं भाषा* को लोकनृत्यों के माध्यम से दर्शाने का प्यास किया है |इस उत्सव मेले में सम्पूर्ण उत्तराखण्ड के विभिन्‍न क्षेत्रों से आये हुए कलाकार मंच पर अपनी बेमिसाल लोक संस्कृति की सतरंगी छटा बिखेरेंगे |
इस उत्सव मेले को सफल बनाने में हमारे समाज की विभिन्‍न संस्थाएँ भी हमारा सहयोग करती हैं |न केवल गोर्खाली समाज अपितु अन्य समाज के लोग भी इस आयोजन में उत्साहपूर्वक सहयोग एवं शिरकत करते हैं |प्रतिलर्ष इस उत्सव मेले की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है |
उत्तराखण्ड के अलावा देश के विभिन्‍न राज्यों एवं नेपाल देश के लोग भी इस आयोजन में शिरकत करते हैं |आपार जनसमूश के स्वागत अभिनंदन हेतु गोर्खाली महिला हरितालिका तीज कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण पूरे जोश एवं मेहनतसे कार्यरत हैं |लगभग सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं |
*उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, काबीना मंत्री गणेश जोशी , गणमान्यजनों एवं वरिष्ठ जनों को सादर आमंत्रित किया गया है* |
इसभव्य उत्सव मेले के आयोजन में हमारे सहयोगी प्रायोजक हैं —
*1) सूर्या फाउंडेशन ट्रस्ट*
*2) डी०पी०एम०हुंडई*
*3)सोशल बलूनी क्लासेज*
*4) डी०डी०काॕलेज*
*5)देव साड़ी हाऊस*
*6)पी०सी०ज्वैलर्स*
*7) उमंग साड़ी हाउस*
रविवार दिनांक 28 अगस्त 2022 को प्रात: 10:30 बजे से यह उत्सव मेला महेंद्र ग्राउंड में प्रारंभ हो जायेगा , जिसमें राज्य के विभिन्न शहरों गाँवों एवं दूर दराज के क्षेत्रों से जनसैलाब एकत्रित होगा | चटक लाल रंग के परिधानों- गहनों से सजी मातृशक्‍तियों एवं उनके परिवार के सदस्यगणों से पूरा महेंद्र ग्राउंड लाल रंग की लाली से भर उठेगा |
गाँवों से आई हुई तीज टोलियाँ अपनी पारम्‍परिक वेशभूषा -गहनों से सज सँवय कर मादल की तालपर अपनी लोकनृत्य कला की छटा बिखेरेंगी | आये हुए अतिथिगण एवं दर्शकगण स्वादिष्ट गोर्खाली व्यंजनों का लुत्फ भी उठाएगें | इस आयोजन को लेकर सम्पूर्ण तीज कमेटी भी बेहद उत्साहित है |
आज की प्रेस वार्ता में तीज कमेटी की अध्‍यक्षा श्रीमती सुनीता क्षेत्री, संरक्षक श्री सूर्य विक्रम शाही एवं श्रीमती गोदावरी थापली, संयोजिका श्रीमती उपासना थापा, सचिव पूजा सुब्बा, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह, कोषाध्यक्ष बुद्धिमान थापा, सांस्‍कृतिक सचिव मीनू आले एवं पुष्पा क्षेत्री, निर्मला थापा, प्रमिला खत्री, ज्योति कोटिया, मीनू बिष्ट, संध्या थापा, वंदना बिष्ट, सीमा शाही, कविता क्षेत्री , माया पँवार, सरोज गुरूंग, कविता शाही, विनिता खत्री , पूनम गुरूंग, विनीता क्षेत्री, शुभवंती उपाध्याय, लोकमाया राई, मधु खनाल, सविता क्षेत्री, संध्या थापा, मधु क्षेत्री,उषा राना, देविन शाही, विशाल थापा, टेकू मगर ,मधुसूदन शर्मा, राजन बस्नेत उपस्थित थे |



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments