26.3 C
Dehradun
Friday, February 27, 2026


Homeउत्तराखंड84 दिनों से अनशनरत मातृश क्तियों का सम्मान समारोह
spot_img

84 दिनों से अनशनरत मातृश क्तियों का सम्मान समारोह

2016 से लगातार हिमांचल की तर्ज़ पर हों उत्तराखंड में भू-क़ानून की मांग को लेकर भू-अध्यादेश अधिनियम अभियान उत्तराखंड के तत्वाधान में आज प्रेस क्लब देहरादून में 84 दिनों से अनशनरत मातृश क्तियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम व प्रेस कॉन्फ्रेंस की गयी.. कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी दर्शन भारती ने और आज उपस्थित 50 महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया.. सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य यही था की आज डोर टू डोर जिस प्रकार कांग्रेस बीजेपी के नेता वोट मांगने आ रहें ठीक उसी प्रकार से भू-अध्यादेश अधिनियम अभियान की टीम भी *डोर टू डोर भू-क़ानून का मचा हैं शोर उत्तराखंड में चहुओर*… के सलोगन को लेकर जनता के बीच जा रही हैं और आप सभी महिलाओं को ज्यादा तेज़ी से भू-क़ानून की अपील को पहुँचाना पड़ेगा.. वहीं जैसे ही नई सरकार ओथ लेगी वैसे ही स्थगित अनशन बड़ी भीड़ के साथ अपना भू-क़ानून का अनशन प्रचंड वेग से शुरू करेगी.. अभियान की महिलाओं का जोर ही हैं जो आज कांग्रेस ने भू-क़ानून को अपने मेनिफेस्टो प्रतिज्ञा पत्र में प्रमुखता से जगह दी हैं वहीं बीजेपी भी सम्भवतः अपने घोषणा पत्र में भू-क़ानून को सम्मिलित कर सकती हैं उक्रांद ने पहले ही अपने घोषणापत्र में भू-क़ानून को रखा हैं.. सम्मान समरोह में कई गणमान्य व्यक्तियों ने सिरकत की वहीं सम्मान पाने के बाद महिलाओं ने संस्कृति को मजबूत करने के लिए लोक गीतों में नृत्य किया जिसमें झोड़ा चाचारी आदि सहित गढ़वाली जागर भी गाया गया.. समारोह में सिरकत करने वाली महिलाओं की नमावली… सरिता जुयाल, कृष्णा बिजल्वाण, संगीता सेमवाल, सुशीला सेमवाल, धना वाल्दिया, सावित्री पंवार,सुधा बड़थ्वाल, सुलोचना मैदोलिया,शशि नेगी,सुधा,,सुभागा, देवेश्वरी, उत्तरा पंत,राधा तिवारी, देवकी,आशा,शशि डबराल, पूनम डबराल,बीनू, आनन्द सिंह, लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल , सुधीरबर्थवाल ,राजेश पेटवाल, रामप्यारी,बन्ती,गीता बागड़ी,उमा, शकुन्तला,किरन,कमला,कमला नेगी,रमा, प्रकाश पंत,रेवती बिष्ट



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments