देहरादून शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था महाकाल के भक्त ,हिन्दू युवा वाहिनी,हेल्पिंग हैंड द्वारा संयुक्त भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर किया गया जिसमें रक्तदानियों ने 75यूनिट रक्त एकत्रित कर श्री महंत इंद्रेश ब्लड बैंक को सौंपा। सामाजिक क्षेत्र में अपने रचनात्मक कार्यो से शहर में अपनी अमिट छाप छोड़ने में महाकाल के भक्त संस्था अग्रणी हैं हिन्दु युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द वाधवा ने पहले ही आह्वाहन किया कि संस्था में सभी वर्ग के कल्याण,सेवा,समपर्ण को महत्ता दी जाएगी ओर अन्य संस्था के सहयोग से जनसेवा जारी रहेगी वही महादेव के भक्त संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक जेठी अपनी टीम के साथ इस रक्तदान को सफल बनाने के लिए लगातार आमजन से संपर्क कर उनको रक्तदान के लिए जागरूक कर रहे हैं महाकाल के भक्त सस्था के अध्यक्ष और सह अयोजक अन्कुर जैन ओर गीता साहनी भी लगतार जनसंपर्क कर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए एकजुट लगे रहे जिसका परिणाम यह हैं कि सफल कार्यक्रम कर 75 यूनिट रक्त एकत्रित की आज के इस कार्यक्रम में पृथ्वीनाथ मंदिर सेवा दल ने अपने प्रांगण में हुए रक्तदान शिविर में सहयोग किया कार्यक्रम के आयोजक हिन्दू युवा वाहिनी अध्यक्ष गोविंद वाधवा जी का जन्मदिवस भी हर्षउल्लास से मनाया गया इस कार्यक्रम में महाकाल के भक्त संस्था से नवेन्दु चौहान,अंकुर मल्होत्रा, हर्ष सूरी,जीतू खत्री,गौरव तोमर, पुनीत मेहरा,मनी ढींगरा,मुकुल बहल,वैभव अग्रवाल,आलोक अग्रवाल,अखिल अग्रवाल,हिन्दू युवा वाहिनी से मीनू डीदान, संजय रौतेला,रोशनी चंदेल,गीता साहनी,भाग्यश्रीभट्ट विकास कर्नवाल अमित भाटिया मनीष मेहरवाल प्रिया राठौर ,सुमित सिंघल,वरिष्ठ समाजसेवी व मार्गदर्शक संजय गर्ग,नवीन गुप्ता,दीपक मित्तल , अंबेडकर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, हिन्दू रक्षा दल ललित शर्मा,पूर्व राज्यमंत्री राजकुमार पुरोहित,कांग्रेसी नेता लालचंद शर्मा इंद्रेश ब्लड बैंक से अमित चंद्रा,मोहित चावला एवं उनकी टीम उपस्थित रहे। विशेष आकर्षण के तौर पर युवा पीढ़ी को रक्तदान के लिए जागरूक करने को महाकाल के भक्त सदस्य आलोक अग्रवाल ने प्रत्येक रक्तदानी को एयरटेल सिम जिसमे 299₹के रिचार्ज मुफ्त देने की घोषणा की ।



