22.1 C
Dehradun
Sunday, February 15, 2026


Homeउत्तराखंडआदर्श मंदिर पटेल नगर में हुआ ज्योति का भव्य स्वागत
spot_img

आदर्श मंदिर पटेल नगर में हुआ ज्योति का भव्य स्वागत

परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रविंद्र पुरी जी महाराज अध्यक्ष भारत अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पावन सानिध्य में श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम राजस्थान में पवित्र ज्योति लाने के लिए गया सेवादारों व श्रद्धालुओं का जत्था आज पवित्र ज्योति के सानिध्य में यहां देहरादून पहुंचा

 

दिनांक 3 अप्रैल 2022 की रात्रि में देहरादून से गया सेवादारों व श्रद्धालुओं के जत्थे ने आज प्रातः पवित्र ज्योति के साथ जनपद देहरादून में प्रवेश किया जहां आदर्श मंदिर पटेल नगर में पवित्र ज्योति का प्रथम पड़ाव हुआ श्री पृथ्वी नाथ जी मंदिर के दिगंबर राजेश पुरी जी दिगंबर भागवत पुरी जी दिगंबर दिनेश पुरी जी के साथ आदर्श मंदिर कमेटी के प्रधान श्री अरुण कुमार शर्मा वा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष श्री लाल चंद शर्मा सेवा दल के प्रमुख अध्यक्ष श्री अशोक कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता के साथ ही उत्तराखंड शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार आदि ने पवित्र ज्योत को माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया इसी के साथ-साथ स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी पवित्र ज्योति को शीश नवाकर जोरदार जय घोष जय श्री राम एक दो तीन चार बालाजी की जय जयकार से वातावरण गुंजायमान कर दिया अवसर पर सेवा दल ने आदर्श मंदिर के प्रधान और कमेटी के अन्य सदस्यों का माल्यार्पण कर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया

 

शोभायात्रा के साथ पवित्र ज्योत ने श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में लिया विश्राम

 

आदर्श मंदिर पटेल नगर से पवित्र ज्योति ने बैंड बाजे ढोल नगाड़ों के साथ ही भजन कीर्तन करते हुए श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर देहरादून में विश्राम लिया जहां आगामी श्री बालाजी जन्मोत्सव तक श्रद्धालु पवित्र ज्योत के दर्शन कर सकेंगे

 

पुष्प वर्षा से हुआ पवित्र जोरदार जोरदार स्वागत

 

राह में पवित्र ज्योत का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया इसी के साथ साथ शीतल पेय और खाने की अन्य सामग्री श्रद्धालुओं ने यात्रा में चल रहे सेवादारों को भेंट की साथ ही साथ पवित्र ज्योत की पूजा अर्चना भी की गई समस्त वातावरण भक्तिमय हो गया

 

कल से प्रारंभ होगी श्री राम कथा

 

सेवा दल द्वारा अवगत करवाया गया कि कल से मंदिर में आगामी 14 अप्रैल तक प्रतिदिन शाम 3:00 बजे से 6:00 बजे तक श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें मथुरा वृंदावन के पूज्य व्यास सुदेशु नंदन जी अपने श्री मुख से श्री राम कथा की अमृत वर्षा करेंगे

 

महिलाओं की कलश यात्रा

 

कलश यात्रा का संयोजिका श्रीमती प्रीति गुप्ता ने अवगत करवाया कि कल कथा से पूर्व मातृशक्ति की कलश यात्रा भी आयोजित की जाएगी जो पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर से दोपहर 1:00 बजे प्रारंभ होकर क्षेत्रीय परिक्रमा कर पुनः मंदिर में विराजमान होगी

 

चतुर्थ स्वरूप की पूजा

 

इससे पूर्व आज प्रातः काल में मां भगवती के चतुर्थ स्वरूप मां कुष्मांडा देवी की पूजा अर्चना की गई तथा दुर्गा सप्तशती के पाठ भी किए गए महिला भजन मंडली में एक से बढ़कर एक भजन तूने मुझे बुलाया शेरा वालिए मैं आया मैं आया शेरावालिए दर्शन दे मां दर्शन दे मां मां के भवन पर फूलों की वर्षा आदि गाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया

 

आज इस अवसर पर सर्वश्री दिगंबर भागवत पुरी जी दिगंबर दिनेश पुरी जी दिगंबर राजेश पुरी जी अरुण शर्मा प्रमुख अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल कांग्रेसी महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार राजेंद्र आनंद अनिल कुमार गुप्ता पंकज शर्मा दीपक मित्तल के साथ ही नवीन गुप्ता विक्की गोयल अनुराग अग्रवाल, शैलेंद्र सिंघल मेघा गर्ग रीता मेंदीरत्ता रजनी गॉड प्रीति गुप्ता अनामिका अग्रवाल अर्चना प्रीति गुप्ता सलोनी गुप्ता अनामिका मित्तल ललित शर्मा एडवोकेट राजकुमार गुप्ता बालेश गुप्ता कपिल गुप्ता नीलम सिंगल इंद्रेश सुनेजा सुनील कुमार अग्रवाल आदि उपस्थित रहे

समस्त पत्रकार बंधु कल होने वाली कलश यात्रा में श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर देहरादून में दोपहर 1:00 बजे सादर आमंत्रित हैं



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments