17.5 C
Dehradun
Friday, April 10, 2026


Homeउत्तराखंडनए शिक्षा सत्र पर लालकुआं को करोड़ों की सौगात, पीएम श्री विद्यालय...
spot_img

नए शिक्षा सत्र पर लालकुआं को करोड़ों की सौगात, पीएम श्री विद्यालय में शिलान्यास व पुस्तक वितरण

नवीन शिक्षा सत्र के पहले दिन लालकुआं को करोड़ों की सौगात” जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित हुआ शिक्षा का उत्सव।

रिपोर्टर- गौरव गुप्ता 

लालकुआं नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस पर पीएम अटल उत्कृष्ट विद्यालय लालकुआं में विकास और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने विद्यालय को एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली महत्वपूर्ण सौगात देते हुए नए कक्षा कक्षों और दो शौचालयों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस मौके पर विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने कहा कि “सरकार का उद्देश्य साफ है—सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को भी महानगरों और निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए। हमारे बच्चे किसी से कम नहीं हैं, उन्हें बेहतर संसाधन मिलेंगे तो वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।”

उन्होंने कहा कि विद्यालय में लगातार बढ़ती छात्र संख्या इस बात का संकेत है कि सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त कक्षा कक्ष, स्मार्ट क्लास, विज्ञान उपकरण और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सरकारी विद्यालयों के छात्र भी प्रतिस्पर्धा के इस दौर में निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें।

इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान सत्र के पहले ही दिन विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया। अधिकांश छात्रों को किताबें उपलब्ध करा दी गई हैं, जबकि शेष पुस्तकों की आपूर्ति भी जल्द पूरी कर ली जाएगी।

इस दौरान मुख्य खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह बिष्ट, नगर पंचायत लालकुआं के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी,सभासद धन सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष अरूण जोशी,हरीश नैनवाल, सहित कई लोग मौजूद रहे। इसके अलावा उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नगरवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए,

जिससे पूरे आयोजन का माहौल उत्सवमय बन गया।
अंत में विधायक ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं, जिनका सीधा लाभ क्षेत्र के बच्चों को मिल रहा है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments