आज खुड़बुडा गणेश चौक, देहरादून स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र पर आजादी के 75 वें वर्ष पर आयोजित अमृत महोत्सव के अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 75 लोगों की निशुल्क बी.पी, शुगर की जांच की व उन्हें फर्स्टएड किट वितरित की गई, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार श्री रविन्द्र कटारिया जी ने कहा कि मा.प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का सपना था कि हर गरीब व्यक्ति को सस्ती दवाइयां उपलब्ध हो जिससे कि मंहगी दवाई के अभाव में कोई भी व्यक्ति की उपचार से वंचित न रहें, इसी सपने साकार करते हुए उन्होंने पूरे देश में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने का अभियान चलाया और प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत गरीबों को सस्ती व उच्च गुणवत्ता की दवाइयां उपलब्ध कराई। खुड़बुडा केंद्र के संचालक डॉ आनंद यादव ने बताया कि पूरे देश में 8300 से अधिक जन औषधि केंद्र खोले जा चुके है तथा जन औषधि परियोजना में अब तक पूरे देश के 36 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के सभी जिले इस योजना के तहत लाभान्वित हो चुके हैं।
इस अवसर पर श्री मुकेश रतूड़ी, फार्मेसिस्ट रोहित, प्रियंका, संध्या, कोमल, राज आदि उपस्थित रहें।



