21.8 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026


Homeउत्तराखंडउत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष्य में...
spot_img

उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अविका फाउंडेशन, उत्तरांचल प्रेस क्लब और अविका केयर एंड हेरिटेज फाउंडेशन की ओर से यह शिविर आयोजित किया गया। जिसमें वेलमेड अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम ने 60 पत्रकारों और उनके परिजनों की जांच की गई। इस दौरान कार्डियोलॉजिस्ट, सर्जन, गायनो, पीडियाट्रिक, फिजीयोथैरेपी विशेषज्ञों ने परामर्श दिया। ईसीजी, बीपी, शुगर जांच की की सुविधा दी गई। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अंजली शर्मा, जनरल सर्जन डॉ. ईशाख नबी, पीडियाट्रिक डॉ प्रीति गुसांई, गायनो डॉ. तरुश्री , फिजियोथेरेपिस्ट सुरेंद्र रावत ने सभी को परामर्श देकर बेहतर स्वास्थ्य के टिप्स दिए। अविका केयर एंड हेरिटेज फाउंडेशन की निदेशक डा. नीतिका मेहता, महिला रोग विशेषज्ञ डा. तरुश्री ने कहा कि महिलाएं परिवार की देखभाल के चक्कर में अपने स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रख पाती। उन्हें अपने परिवार के साथ साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखना चाहिए। प्रेस क्लब और अविका फाउंडेशन की ओर से सभी डाक्टरों एवं स्टाफ का आभार जताया और बुके एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल, महामंत्री ओपी बेंजवाल, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार ने सभी का आभार जताया। इस दौरान अस्पताल के मार्केटिंग हेड विशाल सेठी, पीआरओ साक्षी कोठियाल, फाउंडेशन के राजीव सिंह, नितिन कुमार, नर्सिंग स्टाफ नवनीता, रीता, रंजीत, स्वाति, श्वेता, साहिल आदि मौजूद रहे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments