राजपुर रोड़ विधानसभा के अन्तर्गत विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए आज विधायक राजपुर खजानदास ने रेसकोर्स स्थित अपने कैंप कार्यालय में लोक निर्माण विभाग एवं जल संस्थान, की संयुक्त बैठक ली तथा उक्त विभागो से जुड़ी तमाम समस्याओं के निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये।
श्री दास ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए की जनमानस की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए प्रतिबद्ध रहे ताकि जनमानस को कोई असुविधा न हो।
विधायक ने जल संस्थान के अधिकारियों को बढ़ती भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से निपटने हेतु आवश्यक निर्देश दिये तथा लोक निर्माण विभाग को गतिमान सड़कों के सुधारीकरण के कार्यो को उच्च गुणवक्ता युक्त समयावधि पर पूर्ण करने के साथ-साथ क्षेत्र में तमाम क्षतिग्रस्त सड़को के पुनर्निर्माण, सुधारीकरण के लिये आगणन तैयार कर शासन को भेजे जाय ताकि समय अवधि में उन्हें स्वीकृति प्रदान कराई जा सके।
इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग व अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान अपने अधीनस्ध कर्मचारियों सहित उपस्थित रहे।



