21.1 C
Dehradun
Friday, February 13, 2026


Homeविशेषहाेटल की छठी मंजिल से कूदी मॉडल:खुदकुशी की कोशिश, युवती की चेस्ट...
spot_img

हाेटल की छठी मंजिल से कूदी मॉडल:खुदकुशी की कोशिश, युवती की चेस्ट के साथ पांव में भी फ्रैक्चर; हालत गंभीर

जोधपुर

सुसाइड करने के लिए 19 साल की मॉडल ने होटल की छत से छलांग लगा दी। उसका नाम गुनगुन उपाध्याय है। गंभीर स्थिति में उसे जोधपुर के मथुरा दास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रातानाडा क्षेत्र की है। डॉक्टर के अनुसार उसकी स्थिति काफी गंभीर है।

 

मॉडल की चेस्ट के साथ पांव में भी फ्रैक्चर हुआ है। ऊंचाई से गिरने पर ब्लड लॉस भी काफी हुआ है। उसे ब्लड चढ़ाया जा रहा है। अभी वह बेहोश है, इसलिए ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

 

पुलिस के अनुसार, माता का थान निवासी गणेश उपाध्याय की बेटी गुनगुन उपाध्याय ने रातानाडा पीडब्ल्यूडी चौराहा स्थित होटल लॉर्ड की छठी मंजिल से कूद कर आत्महत्या की कोशिश की। बताया जा रहा है कि रविवार शाम ही वह उदयपुर से आई थी।

 

 

पिता मंडी व्यवसायी

गुनगुन मॉडलिंग करती है। इसके पिता मंडी में व्यवसाय करते है। रातानाडा सीआई चतुराराम ने बताया कि गुनगुन की हालत गंभीर है। अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments