Homeदेश-विदेश31 भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान ने किया गिरफ्तार, लगाया ये आरोप

31 भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान ने किया गिरफ्तार, लगाया ये आरोप

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के समुद्री प्राधिकारियों ने देश के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के इल्जाम में 31 भारतीय मछुआरों को अरेस्ट करने के साथ ही उनकी पांच नौकाओं को बरामद कर लिया है. अधिकारियों ने रविवार को इस संबंध में जानकारी दी है. पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने बताया है कि उसने शुक्रवार को पाकिस्तान विशेष आर्थिक क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान घुसपैठ करने वाली नौकाओं को पकड़ा है. PMSA ने बताया है कि उसके एक जहाज ने चालक दल के 31 सदस्यों के साथ मछली पकड़ने वाली पांच भारतीय नौकाओं को पकड़ा है. इसके साथ ही कहा है कि नौकाओं को पाकिस्तानी कानून और समुद्री कानून पर संयुक्त राष्ट्र संधि के मुताबिक, आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कराची ले जाया गया है. बता दें कि पाकिस्तान और भारत एक दूसरे के मछुआरों को जलसीमा का उल्लंघन करने के लिए अक्सर अरेस्ट करते रहते हैं. 2022 की शुरुआत में भारत और पाकिस्तान द्वारा आदान-प्रदान किए गए कैदियों की सूची के मुताबिक, पाकिस्तान की जेलों में कम से कम 628 भारतीय नागरिक कैद हैं, जिनमें 51 नागरिक और 577 मछुआरे हैं. भारत ने अपने यहां कैद 355 पाकिस्तानी कैदियों की सूची भी शेयर की है, जिनमें 282 नागरिक और 73 मछुआरे शामिल हैं. IOC Session 2023 In India: भारत को मिली ओलंपिक समिति सेशन की मेजबानी, PM मोदी ने जताई ख़ुशी जानिए कैसे हुई थी मिजोरम की स्थापना…? भारत पर हमला करने की फ़िराक़ में दाऊद इब्राहिम, हिटलिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments