16.8 C
Dehradun
Sunday, March 15, 2026


Homeउत्तराखंडकैंची धाम में आतंकी विस्फोट की घटना घटित होने की संभावना के...
spot_img

कैंची धाम में आतंकी विस्फोट की घटना घटित होने की संभावना के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस ने मॉक ड्रिल का किया आयोजन

(मॉक ड्रिल)

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

कैंची धाम में आतंकी विस्फोट की घटना घटित होने की संभावना के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस ने मॉक ड्रिल का किया आयोजन,

02 आतंकवादियों को मार गिराया तथा 03 को किया जिंदा गिरफ्तार,

आज 04.12.2025 को SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम मंदिर में संभावित आपात स्थिति से निपटने हेतु एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसकी थीम बम विस्फोट होने पर पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही तथा राहत एवं बचाव कार्य रखी गई थी।

परिकल्पना के अनुसार मंदिर परिसर में तीन आतंकी विस्फोट हुए। कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा द्वारा तत्काल मोर्चा संभालते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी भवाली दीपशिखा अग्रवाल सहित सभी पुलिस इकाइयों को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी भवाली द्वारा मौके पर कमान संभालने के साथ इलाके को सील कर दिया गया, तथा सशस्त्र बलों द्वारा संपूर्ण परिसर की घेराबंदी कर दी गई।

आतंकवाद निरोधक दस्ते ने संभाली कमान

आतंकवाद निरोधक दस्ते की टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही के दौरान छुपे हुए आतंकवादियों में से दो को मार गिराया तथा तीन को जिंदा गिरफ्तार किया। पकड़े गए आतंकवादियो को पूछताछ हेतु थाने भेजा गया है।

बम विस्फोट की घटना में एक नागरिक की मृत्यु एवं तीन नागरिक घायल हुए है। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल तथा मृतकों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। मोबाइल फोरेंसिक यूनिट द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए है।

यह मॉक ड्रिल पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ जगदीश चंद्रा के नेतृत्व एवं अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी भवाली दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में संपादित की गई।

मॉक ड्रिल में स्थानीय नागरिक पुलिस के अलावा पी0ए0सी0, एसडीआरएफ, आतंकवाद निरोधक दस्ता, बीडीएस, डॉग स्क्वाड, फॉरेंसिक मोबाइल यूनिट, मेडिकल टीम, संचार टीम, ड्रोन टीम, मंदिर प्रशासन, स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments