22.1 C
Dehradun
Tuesday, March 10, 2026


Homeउत्तराखंडरक्तदान शिविर का किया आयोजन
spot_img

रक्तदान शिविर का किया आयोजन

सर्वत्र सेवा फाउंडेशन द्वारा नेहरु कोलोनी स्तिथ सागर गिरी आश्रम में आने वाले विश्व रक्तदाता दिवस से पूर्व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन राज्य सूचना अयुक्त श्री विवेक शर्मा जी एवं धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री विनोद चमोली जी द्वारा किया गया। एवं शहर के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ विनोद अरोड़ा एवं चिकित्सक डॉ गोपालजी शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एम॰ एस॰ पंत उपस्थित रहे। संस्था के सचिव विष्णु भट्ट ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा समय समय पे अनेक सेवा के कार्य किए जाते है एवं साल भर में 2 रक्तदान शिविर कई वर्षों से अवश्य लगते हुए आ रहे है, साथ ही उनकी संस्था द्वारा वर्तमान में धर्मार्थ चिकित्सकाय भी चला रहा है जिस में मान्यता प्राप्त आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक चिकित्सकों द्वारा निशुक्ल सेवाए दी जा रही है। उन्होंने समाज में हर व्यक्ति से रक्तदान करने की अपील भी की एवं रक्तदान करने के अनेक फ़ायदे भी बताये जिससे की हर व्यक्ति रक्तदान को लेकर जागरूक्त हो और किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान भी दे सके।
रक्तदान शिविर में अखंड प्रताप, सुमन पाँवर, रणजीत भंडारी, अंशुल भट्ट, अभिनव अग्रवाल, बिपिन नेगी, मनोज कोहली, शुभंग गोयल उपस्थित रहें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments