19.7 C
Dehradun
Friday, February 27, 2026


Homeउत्तराखंडमाकपा के प्रत्याशी कामरेड कमरूद्दीन के समर्थन सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क...
spot_img

माकपा के प्रत्याशी कामरेड कमरूद्दीन के समर्थन सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क एवं बैठक का आयोजन

सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से वाममोर्चे समर्थित माकपा प्रत्याशी कामरेड कमरूद्दीन के समर्थन में आज विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के कई गांवों में जनसंपर्क एवं अनेक बैठकों एवं सभाओं का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा है कि कामरेड कमरूद्दीन लम्बे समय से जनमुद्दों को लेकर संघर्ष करते रहे है ,उन्होंने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए सदैव प्रयास किया है ।उनके नेतृत्व में आपसी सदभाव एवं साम्प्रदायिक तथा आपसी भाईचारे के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।वक्ताओं ने कहा है कि यदि जनता उनको चुनती है तो निश्चित तौर पर वे क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा के लिए उपाय,बंजर एवं जंगल भूमि में बसे लोगों को मालिकाना हक ,शीशमबाड़ा कूड़ाघर हटाना ,सिडकुल में स्थानीय लोगों रोजगार तथा श्रम कानूनों का पालन ,सड़कों तथा बाढ़ सुरक्षा से तटबंधों का निर्माण ,जंगली जानवरों से फसलों से सुरक्षा ,मनरेगा के तहत 200दिन का रोजगार ,सभी प्रकार की पेंशन समस्याओं को हल करना ,स्वास्थ्य एवं शिक्षा केन्द्रों की स्थिति में सुधार आदि जनमुद्दों प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाऐगी ।बैठकें सभावाला, सहसपुर भाऊवाला सेलाकुई आदि क्षेत्रों सभा एवं बैठकों का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर जिलापंचायत के पूर्व अध्यक्ष शिवप्रसाद देवली ,पूर्व प्रमुख राजेंद्र पुरोहित ,पूर्व प्रधान सुन्दर थापा , राज्य सचिव राजेन्द्रसिंह नेगी ,लेखराज ,शिशुपाल नेगी ,मास्टर शेर सिंह ,चन्द्र प्रकाश गैरोला , सुधा देवली ,अमरबहादुर शाही ,ब्रह्मानन्द कोठारी, गयूर अहमद ,सत्यम आदि प्रमुख थे ।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments