सर्वोदय मंडल,देहरादून द्वारा सद्भावना यात्रियों का स्वागत करते है,सद्भावना गोष्ठी का आयोजन किया गया, उपस्थित लोगों ने प्रदेश देश की वर्तमान परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए, इस बात पर जोर दिया कि किसी भी व्यक्ति,संगठन या दल के के उन प्रयासों को सफल न होने दिया जाए जो हमारी सद्भावना को तोड़ते हों,प्रदेश मै बढ़ती नशा और शराब की प्रवृत्ति पर चिन्ता व्यक्त की गोष्ठी की अध्यक्षता कर हुए जिला अध्यक्ष यश वीर आर्य ने शीघ्र ही इस सम्बंध मे आर्यसमाज,महिला मंच और इस कार्य मे लगे अन्य संगठनों की बैठक करके जिला/राज्य स्तर पर एक व्यापक कार्यक्रम बनाने का प्रस्ताव रखा। सरकार को मजबूर किया जाए कि वह शराब से होने बाली आय का लालच छोड़ कर इसके दुष्परिणामों की ओर ध्यान देकर प्रदेश मे नशाबंदी लागू करे। गोष्ठी
में रीता इस्लाम, शोभा बिष्ट, प्रयाग भट्ट, गोपाल भाई, रुचि, मनीष, विशाल,नरेंद्र, सुंदर बरोटिया, विजय शुक्ला, विजय महाजन, हरवीर सिंह कुशवाहा, बीजू नेगी, अशोक नारंग, रश्मि पैन्यूली, नीरू शर्मा, कुसुम रावत समेत अन्य कई लोगों ने सहभागिता की।



