25.5 C
Dehradun
Friday, February 20, 2026


Homeउत्तराखंडएक असाधारण विचारक और बुद्धिजीवी के रूप में जाने जाते थे पंडित...
spot_img

एक असाधारण विचारक और बुद्धिजीवी के रूप में जाने जाते थे पंडित दीन दयाल उपाध्याय : महेंद्र भट्ट

एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनको अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए गए, इसी क्रम में आज दिनांक 25 सितंबर 2023 को भारतीय जनता पार्टी अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क में पंडित दीन दयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।

मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट उपस्थित रहें, उन्होंने पंडित की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी कार्यकर्ता बंधुओ से कहा की मैं पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देता हूं। अंत्योदय और गरीबों की सेवा पर उनका जोर हमें प्रेरणा देता रहता है। उन्हें एक असाधारण विचारक और बुद्धिजीवी के रूप में भी व्यापक रूप से याद किया जाता है।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की आज जयंती है, वह रोजगार के समर्थक थे, केंद्र सरकार ने उनके नाम पर कई योजनाएं भी चला रखी हैं। उनकी जयंती पर भाजपा द्वारा प्रत्येक बूथ पर विचार गोष्ठी व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय समर्पित थे, इसलिए उनकी याद में 25 सितंबर को अंत्योदय दिवस मनाते हैं

माल्यार्पण के पश्चात सभी के द्वारा वृक्षारोपण कर दीनदयाल को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर, पूर्व राज्यमंत्री रविन्द्र कटारिया, महानगर उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, अभिषेक नौडियाल, विपिन खंडूरी, गोपाल पुरी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चित डावर, अल्पसंखयक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर जैन, गुरप्रीत सिंह, मंडल मंत्री दीपक जेठी, नंदी आर्य, प्रवीण शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्षा अंशिता शर्मा, निखिल टेश्वर, मीडिया प्रभारी श्री संजीव विज, सोशल मीडिया संयोजक राहुल पंवार, पार्षद मनोज जाटव, विमला गौड़, शक्तिकेंद्र संयोजक लव अग्रवाल, सत्यम शर्मा, सूची थपलियल, मंजू चौहान,रईस अंसारी, धर्मेंद्र ढोडी, उपस्थित रहें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments