29.6 C
Dehradun
Thursday, March 12, 2026


Homeउत्तराखंडरायपुर के नेहरू ग्राम में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह में प्रीतम सिंह...
spot_img

रायपुर के नेहरू ग्राम में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह में प्रीतम सिंह ने प्रतिभाग किया।

रायपुर के नेहरू ग्राम में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रीतम सिंह ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नेगी द्वारा किया गया था। युवा कांग्रेस द्वारा रायपुर विधानसभा के नेहरूग्राम क्षेत्र में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया इस दौरान वक्ताओं ने पूर्व सैनिकों का देश के लिए योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया एवं जिस प्रकार से देश के लिए हमारे सैनिक हैं परंतु सेवानिवृत्ति के बाद सरकार एवं सामाजिक संगठन पूर्व फौजियों से कम ही सरोकार रखते हैं इसी क्रम में युवा कांग्रेस पूरी विधानसभा में पूर्व सैनिकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन करवाएगी इस दौरान शहीद भीम सिंह खत्री जी की धर्मपत्नी, शहीद जयदीप सिंह भंडारी जी की धर्मपत्नी, ऑनरेरी कैप्टन चतर सिंह रावत, विजेंद्र मोहन शाही, ज्योतेंद्र शाही, राजकुमार शाही, भुवान्द क्षेत्री, बिशन सिंह खत्री व काशीराम भट्ट, लांस नायक घनश्याम उपाध्याय, कैप्टन रमेश थापा, नायक सूबेदार महेंद्र भमल्ला, दिनेश सिंह रावत, विक्रम सिंह थापा और अरूण थापा सहित 105 पूर्व सैनिकों को शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री नवीन पयाल, गिरीश पुनेड़ा, मंजुला तोमर, गुरजीत लहरी तथा वार्ड अध्यक्ष अनिल उपाध्याय बुटरू यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप चमोली, महासचिव राहुल प्रताप लक्की, सचिव अंजली चमोली, मीडिया संयोजक नेहा चौहान, जिला उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता आयुष सेमवाल जिला उपाध्यक्ष सतीश पांडे जी आदि उपस्थित थे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments