26.3 C
Dehradun
Friday, February 27, 2026


Homeउत्तराखंडप्रीतम सिंह ने खत उदपाल्टा के ग्राम उदपाल्टा पहुंचकर वहां आयोजित कार्यक्रम...
spot_img

प्रीतम सिंह ने खत उदपाल्टा के ग्राम उदपाल्टा पहुंचकर वहां आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने आज चकराता विधानसभा के खत उदपाल्टा के ग्राम उदपाल्टा पहुंचकर वहां आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। वहां पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा की कुनीतियों से त्रस्त होकर और कांग्रेस पर आस्था जताते हुए ग्राम रानीगांव से पूर्व प्रधान अजब सिंह नेगी , सीताराम जोशी, ग्राम कुरोली से गुलाब सिंह राय, ग्राम उदपाल्टा से सिंगाराम राय, शीतू, रमेश चंद, अरविंद राय, गुलाब सिंह राय, ग्राम उपरोली से गोविंद दास एवं आशु आदि जी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित जनता को संबोधित कर भाजपा की कुनीतियों के खिलाफ जागरूक किया।

इस दौरान मायाराम तोमर, रणबीर सिंह,अनिता निराला, उमादत्त जोशी, श्याम दत्त वर्मा, सूरज तोमर एवं सतपाल राय आदि उपस्थित थे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments