13.1 C
Dehradun
Saturday, February 14, 2026


Homeउत्तराखंडऋषिकेश - पशुलोक बैराज में डूबे युवक के शव को एसडीआरएफ उत्तराखंड...
spot_img

ऋषिकेश – पशुलोक बैराज में डूबे युवक के शव को एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद

एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि नारायण घाट ऋषिकेश में एक युवक गंगा नदी में डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। जिस पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

 

एसडीआरएफ टीम द्वारा विगत 05 दिनों से उक्त युवक की सर्चिंग हेतु घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था परंतु गहन सर्चिंग के उपरांत उक्त युवक का कोई पता नहीं चल पाया।

 

आज दिनांक 25 अप्रैल 2022 को थाना

एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली की पशुलोक बैराज के पास एक शव दिखाई दे रहा है, उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से निरीक्षक अनुराग कुमार के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। SDRF के जवान लक्ष्मण सिंह द्वारा रोप की सहायता से नीचे उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए शव को रोप से बांधा जिसके बाद रेस्क्यू टीम के बाकी जवानों द्वारा शव को ऊपर खींच लिया गया तत्पश्चात शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

 

मृतक अमन अली पुत्र दिरशाद अली, निवासी चंद्रेश्वरनगर ऋषिकेश, का शव पशुलोक बैराज के चैनल गेट में फंसा हुआ था, जिसकी पहचान उनके परिजनों द्वारा की गई है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments