11 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026


Homeखेलरोहित शर्मा बने T20 में नए कप्तान, विराट को आराम, केएल राहुल...
spot_img

रोहित शर्मा बने T20 में नए कप्तान, विराट को आराम, केएल राहुल होंगे वाइस कैप्टन*

टी-20 वर्ल्डकप के ठीक बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. 17 नवंबर से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद अब रोहित ही टी-20 में टीम की कमान संभालेंगे.

 

विराट कोहली समेत कुल 3 खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. टी-20 टीम में हार्दिक पंड्या का चयन नहीं हुआ है, जबकि कई ऐसे खिलाड़ियों को मौका मिला है जो इस बार आईपीएल में कमाल करते हुए दिखे थे.

 

*न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया-* रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments