25.1 C
Dehradun
Wednesday, March 11, 2026


Homeउत्तराखंडनैनीताल पुलिस अश्व दल में शामिल अश्व रूबी ने 14 वर्ष की...
spot_img

नैनीताल पुलिस अश्व दल में शामिल अश्व रूबी ने 14 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

नैनीताल पुलिस अश्व दल में शामिल अश्व रूबी ने 14 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस,

नम आंखों से शोक सलामी देकर ससम्मान अंतिम सफर पर किया विदा

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

नैनीताल पुलिस अश्व दस्ते में शामिल अश्व “रूबी” द्वारा 30.11.2025 की रात्रि में पुलिस लाईन रुद्रपुर में 14 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।

अश्व “रूबी” द्वारा वर्ष 2016 में पुलिस लाईन देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त कर पुलिस विभाग ( घुड़सवार दस्ते ) में अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदान की जा रही थी। इस दौरान अश्व “रूबी” द्वारा शांति व्यवस्था, वीवीआईपी ड्यूटी, रैतिक परेड देहरादून, पायलट, तथा अन्य ड्यूटियों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

अश्व “रूबी” की असामयिक मृत्यु पर एसपी सिटी रुद्रपुर उत्तम सिंह, सीओ सिटी हल्द्वानी अमित कुमार द्वारा अश्व “रूबी” को पुष्प अर्पित कर सलामी गार्द द्वारा नम आंखों से शोक सलामी देकर ससम्मान अंतिम सफर पर विदा किया गया।

SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा कहा कि “रूबी” ने अपने सेवा काल में कई महत्वपूर्ण कार्य किए, “रूबी” का असमय चले जाना पुलिस विभाग के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments