13.4 C
Dehradun
Sunday, February 8, 2026


Homeउत्तराखंडरुद्रप्रयाग-सोनप्रयाग, गहरी खाई में गिरने से हरियाणा के 47 वर्षीय व्यक्ति की...
spot_img

रुद्रप्रयाग-सोनप्रयाग, गहरी खाई में गिरने से हरियाणा के 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत

दिनांक 08 मई 2022 को समय 0030 पर थाना सोनप्रयाग से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि गौरीकुंड से एक किलोमीटर पहले एक व्यक्ति खाई में गिरा है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यता है।

 

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से उप निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

 

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति श्री केदारनाथ की यात्रा करके गौरीकुंड की ओर आ रहा था। गौरीकुंड से 01 किमी0 पहले पैर फिसल जाने के कारण लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

 

एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में रात्रि के अंधेरे में उक्त व्यक्ति की सर्चिंग हेतु 150 मीटर गहरी खाई में उतरकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। गहन सर्चिंग के उपरांत एसडीआरएफ टीम को उक्त व्यक्ति दिखाई दिया। जो कि मृत अवस्था में था।

 

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त व्यक्ति नाम प्रवीण सैनी s/o रमेश सैनी उम्र लगभग 47 वर्ष R/o गुड़गांव हरियाणा के शव को बरामद कर स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments