11.3 C
Dehradun
Monday, December 1, 2025


Homeउत्तराखंडगरीबों के विकास की गारंटी है संकल्प यात्रा : रमेश पोखरियाल...
spot_img

गरीबों के विकास की गारंटी है संकल्प यात्रा : रमेश पोखरियाल निशंक

-रुड़की के आदर्शनगर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक

-रुड़की के नेहरू स्टेडियम में भी आयोजित हुआ संकल्प यात्रा कार्यक्रम

-मौके पर लोगों को दिया जा रहा योजनाओं का लाभ

हरिद्वार : शहरी क्षेत्रों के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा रविवार को रुड़की के आदर्शनगर और नेहरू स्टेडियम पहुंची। इस कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रहे विभिन्न विभाग उपस्थित रहे। इन विभागों द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल्स भी लगाए गए थे, जिससे लोग जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ले कर लाभान्वित हो सकें। दोनों स्थानों पर संकल्प यात्रा के दौरान लोगों ने विकसित भारत बनाने की शपथ भी ली। इस दौरान मौजूद लोगों को माननीय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत को लेकर संबोधन सुनाया गया।दोनों स्थानों पर आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में योजनाओं से वंचित कई लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया।

अदर्शनगर में आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में हरिद्वार संसाद व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा सम्मिलित हुए। निशंक ने मौजूद लोगों को विकसित भारत शपथ दिलाई और लोगों से अपील की कि वह देश के विकास के लिए कार्य करें। लोगों को संबोधित करते हुए श्री निशंक ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ गरीबों के विकास की गारंटी है। रुड़की विधायक बत्रा ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों को लाभ दिलवाना है। आदर्शनगर के अतिरिक्त दोपहर बाद रुड़की के नेहरू स्टेडियम में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया, जहां लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और लोगों को पार्षद चंद्र प्रकाश द्वारा संकल्प यात्रा की शपथ भी दिलवाई गई। इस गया।

दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में कई विभागों के शिविर भी आयोजित किये गए। आदर्शनगर और नेहरू स्टेडियम में आयोजित शिविरों मे 211 लोगों की स्वास्थ्य सम्बन्धी जाँच की गई। पीएम स्वनिधि योजना का लाभ 12 लोगों को दिया गया। 05 महिलाओं को गृह लक्ष्मी किट और 03 महिलाओं को उज्ज्वला योजना से जोड़ा गया।

यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कट आउट विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस कट आउट के साथ लोग यादगार के तौर पर तस्वीर भी ले रहे हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में लोगों को भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से युक्त बुकलेट भी वितरित की जा रही हैं।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments