20.9 C
Dehradun
Sunday, November 30, 2025


Homeउत्तराखंडगोर्खाली सुधार सभा एवं गोर्खाली महिला हरितालिका तीज के तत्वाधान मे आयोजित...
spot_img

गोर्खाली सुधार सभा एवं गोर्खाली महिला हरितालिका तीज के तत्वाधान मे आयोजित श्री श्रीमद् पितृ भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ

*गोर्खाली सुधार सभा एवं गोर्खाली महिला हरितालिका तीज के तत्वाधान*
*मे आयोजित श्री श्रीमद् पितृ भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ ( 28 मार्च – 04 अप्रैल 2024) के छठे दिन* प्रमुख कथा वाचक श्री नारायण आचार्य जी ने विधिपूर्वक पूजा पाठ एवं मंत्रोचार के साथ आज छठेदिन की पितृ भागवत ज्ञान यज्ञ कथा प्रारंभ करते हुए:-
आज भगवान श्री कृष्ण और रूकमणी के मंगल शुभ विवाह का सम्पूर्ण विषयको बहुतही सरसता के साथ रखा |श्रीकृष्ण – रूकमणी विवाह की सभी विधियों , साज सज्जा ,सखियों की अठखेलियाँ और विवाह की धूमधामको अपने मधुर कण्ठसे भजन गायन के साथ ऐसा समाँ बाँधा कि महिलाएं झूम झूम कर नाचने लगी |सभीने भगवान के विवाह संस्कार के सुंदर मनमोहक विषयका आनंद लिया |
कल कथाका अंतिम दिन रहेगा और दिनांक 04 अप्रैल को यज्ञ एवं भण्डारेका भव्य आयोजन के साथ समापन होगा |
इस भव्य आयोजन के सहयोगी पण्डित हरिहर गौतमजी और पण्डित दुर्गेश गौतमजी भी उपस्थित थे |



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments