23.2 C
Dehradun
Thursday, March 12, 2026


Homeउत्तराखंडदेहरादून शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम संचालन नियमित चेकिंग अभियान
spot_img

देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम संचालन नियमित चेकिंग अभियान

देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम संचालन नियमित चेकिंग अभियान के तहत आज जनपद के सहायक परिवहन अधिकारी राजेंद्र विराटिया के नेतृत्व में टीम द्वारा यातायात बधित करने वाले ऑटो ,रिक्शा ,एव विक्रम के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें आईएसबीटी से लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाकर करीब 30 वाहन का चालान किया गया, जबकि 3 वाहन को सीज किया गया।

सहायक परिवहन अधिकारी विराटिया ने बताया कि उच्चाधिकारियों एवं जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने में टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहे है, बताया कि ऐसे वाहन जो आवाजाही करने वाले जनमानस को अव्यवस्था उत्पन्न कर रही है उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने सभी विक्रम, टेंपो रिक्शा आदि के चालकों को कड़ी निर्देश दिये कि यातायात के नियमों का कड़ाई से अनुपालन करेंगे। शहर में किसी भी तरह की अवस्थाएं उत्पन्न ना किया जाए। अपनी नियत स्थानों पर ही संचालन करेंगे तथा देहरादून शहर में सुव्यवस्थित यातायात संचालन हेतु अपना सहयोग करेंगे। निरीक्षण टीम में अन्य अधिकारी एवं कार्मिक शामिल थे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments