21.1 C
Dehradun
Thursday, March 12, 2026


Homeउत्तराखंडमाता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव में विशेष आरती का...
spot_img

माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव में विशेष आरती का आयोजन

सनातन गौरव उत्सव के क्रम में आज श्री राम दरबार माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव में विशेष आरती का आयोजन किया गया मंदिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य डा0 बिपिन जोशी ने सभी सनातन धर्मालंबियों से आग्रह किया 500 साल से भी अधिक के संघर्ष, लाखों श्री राम भक्तों के बलिदान और सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय पूर्ण पीठ के निर्णय के बाद पूरी मर्यादा से हमे भगवान श्री राम का नव्य, भव्य, और दिव्य मंदिर मिलने जा रहा है, खूब हर्षोल्लास से उत्सव मनाए जगह-जगह सुंदरकांड पाठ अखंड रामायण भजन कीर्तन आदि करें साथ ही जोश के साथ होश और संयम भी बनाएं रखें ताकि आसामाजिक तत्वों को किसी भी प्रकार से इस दिव्य उत्सव में विध्न डालने का अवसर न मिले। आचार्य डा0 बिपिन जोशी ने बताया इस राम दरबार की स्थापना का सुअवसर उत्तराखंड के दूसरे मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी जी को मिला, उन्होने अपनी पवित्र कमाई अर्थात जो भत्ता उनको मुख्यमंत्री रहते मिलता है उससे इस दरबार की स्थापना कराई, जोशी बताते हैं हरिद्वार डाम कोठी तक कोश्यारी जी उनको अपनी गाड़ी में ले गए और 50 हजार की धनराशि उनको दी और मूर्ति खरीदने को कहा।शिला पट श्री हनुमान जन्मोत्सव 23 अक्टूबर 2022 में लगाया गया। आज दून योग पीठ देहरादून की दोनो केन्द्रों में हनुमान आसान का विशेष अभ्यास के साथ साथ श्री राम ध्यान कराया गया।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments