पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और पूर्व विधायक संजीव आर्य के उपर हुए हमले और बिगड़ी हुई उत्तराखंड कानून व्यवस्था को लेकर अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा व राहुल सोनकर के नेतृत्व में एश्ले हॉल चौक पर पुतला दहन किया गया और अपराधियों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही की करी मांग l
इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि कुछ दिन पूर्व (पूर्व कैबिनेट मंत्री) व पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री यशपाल आर्य जी और नैनीताल के पूर्व विधायक श्री संजीव आर्य कांग्रेस सम्मेलन में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बाजपुर जा रहे थे तभी रास्ते में अपराधियों के एक गुट ने उन पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया जिसमें कांग्रेस के करीब 7-8 कार्यकर्ता भी चोटिल हुए हैं । इस अपराधिक घटना में भाजपा के पदाधिकारियों और भाजपा समर्थकों के नाम सामने आए हैं यह भाजपा सरकार की कुरीतियों को दर्शाता है । पहले भी कई बार भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसी अपराधिक हरकतों को अन्जाम दिया गया है और अगर उक्त मामले की पूर्ण रूप से जांच करवाकर अपराधियों के खिलाफ शक्त कार्यवाही नहीं हुई तो हमें जनता के साथ धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा l पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि उत्तराखण्ड को सबसे सुरक्षित राज्यों में से माना जाता है परन्तु अब उत्तराखण्ड में भी अपराध दर बढ़ता जा रहा है । आए दिन किसे न किसे के साथ अपराध की घटनाएं सामने आ रही है जो की उत्तराखण्ड की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगाती है । इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश सचिव सोम प्रकाश वाल्मीकि, पार्षद अर्जुन सोनकर, देविका रानी, निखिल कुमार, राजेश चौधरी, अशोक शर्मा, तरुण मारवाह, देवेन्द्र कौर, दीपा चौहान, महानगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील बांगा, जहांगीर खान, महानगर महामंत्री नीरज नेगी, ऋषभ जैन, आरुषि सुन्दरियाल, यश रतूड़ी, कविता, अंजलि चमोली, आशु रतूड़ी, बिट्टू गुसाईं, राहुल सोनकर, अश्वनी सिंह ठाकुर, सुधांशु पुंडीर, अनिल सोनकर, आशीष अरोड़ा, रवि यादव, अतुल, नीरज सोनकर, राजीव सोनकर, दीपक सोनकर, मंटू सोनकर, कुनाल सोनकर, रितिक सोनकर,अंशुल, विक्की, कृष, सलमान, आदि मौजूद रहे l



