30.3 C
Dehradun
Tuesday, March 10, 2026


Homeउत्तराखंडवीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल की कार्यसमिति बैठक का आयोजन विरासत फार्म...
spot_img

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल की कार्यसमिति बैठक का आयोजन विरासत फार्म में किया

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल की कार्यसमिति बैठक का आयोजन विरासत फार्म में किया गया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रकाश बडोनी ने कार्यसमिति की अध्यक्षता की।कार्यसमिति में मुख्य अतिथि टिहरी लोकसभा सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह , रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ,महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ,पूर्व राज्यमंत्री रविन्द्र कटारिया , महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अर्चना बागड़ी और महानगर मंत्री विमल उनियाल मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित कर देवी -पूजन उपरांत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम् ‘से हुई।

उसके बाद सभी मंचासिन अतिथियों का स्वगत हुआ।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति एवं मन की बात के जरिए लोगों तक भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाई गई कई योजनाओं के बारे में प्रकाश डाला गया। साथ ही सरल एप के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के और ज्यादा प्रचार और प्रसार पर जोर दिया गया।

साथ ही आगामी नगर निकाय चुनाव और लोकसभा चुनावो में सबकी सक्रियता पर चर्चा की साथ की

मुख्यवक्ताऔ द्वारा G 20 की भारत को मिली मेजबानी पर भी हर्ष जताया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व का नेतृत्व कर रहा है इस पर भी वक्ताओं ने उपस्थित जनसमुदाय के समक्ष विषय रखा गया।

 

कार्यक्रम में शामिल हुए मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र भट्ट , हरि सिंह बिष्ट ,विजय बहुखंडी ,अमित कौशिक , महामंत्री देवेंद्र गैरोला ,अरविंद गुप्ता , मंत्री राजीव टोडी, संदीप, संजय राणा,सुनील तोमर, सावित्री सेमवाल,कोषाध्यक्ष जागेश ममगाई,मीडिया प्रभारी हिमांशु रावत , प्रिया शर्मा,अनिता एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments