1944 में नागालैंड में बड़ी लड़ाई हुई। आजाद हिंद फौज व जापान की सेना ने ब्रिटिश आर्मी का जमकर मुकाबला किया। एक स्थिति ऐसी भी आई कि ब्रिटेन की सेना ने लगभग हथियार डाल दिए थे।मणिपुर में 3 मई से शुरु हुई हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हिंसाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। हिंसा में सौ से अधिक लोग मारे गए हैं, जबकि 50 हजार से ज्यादा लोगों ने अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर शरण ली है। लूटे गए छह हजार हथियारों में से अभी 1500 भी वापस नहीं हुए हैं। रोड ब्लॉक कर सुरक्षा बलों का रास्ता रोका जा रहा है। अब तो असम राइफल सहित दूसरे सुरक्षा बलों पर हमले भी होने लगे हैं।मणिपुर की हिंसा के बीच नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालिम, ‘एनएससीएन’ ने उत्तर पूर्व में संघर्ष के नए फ्रंट खुलने की संभावना जताई है। किन्हीं कारणों से शांत दिखाई पड़ रहे ‘हेड हंटर’ नागाओं की चेतावनी बहुत डरावनी है। उसमें कहा गया है कि मणिपुर में जानबूझकर हिंसा कराई जा रही है। इसे तुरंत रोकना होगा, अन्यथा पूरा उत्तर पूर्व इस आग से झुलस सकता है। भारत सरकार यह ध्यान रखे कि मणिपुर हिंसा के बीच दो पड़ोसी मुल्क म्यांमार और चीन सक्रिय हो रहे हैं। हेड हंटर’ को हल्के में लेना होगी बड़ी भूल
केंद्र सरकार में उत्तर पूर्व के मामलों से जुड़े विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि मणिपुर हिंसा के बाद अब वे समूह भी दोबारा से सक्रिय हो सकते हैं, जो भारत सरकार के साथ किन्हीं समझौतों में शामिल रहे हैं। इसमें सबसे बड़ी चिंता ‘हेड हंटर’ यानी नागाओं को लेकर है। उत्तर पूर्व में ‘नागा’ समुदाय के लिए हेड हंटर शब्द इस्तेमाल किया जाता रहा है। दशकों पहले जब नागा किसी लड़ाई या युद्ध का हिस्सा बनते तो इनके बारे में कहा जाता था कि ये लोग दुश्मन का सिर काटकर लाने के लिए जाने जाते हैं। ये दुश्मन पर धावा बोलकर उसका सिर काट देते थे। इनसे सब लोग डरते थे। आज मणिपुर में ‘कुकी और मैतेई’ के बीच चले संघर्ष में अब नागाओं ने आवाज उठानी शुरू कर दी है।



