आज दिनांक 16 जून 2021 को जीव अन्न फाउंडेशन और नव्या फाउंडेशन द्वारा केदारनाथ जी में आई आपदा में मारे गए लोगों की दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए पूजा अर्चना कर दो मिनट का मौन रखा गया एवं दिवंगत आत्माओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अवसर पर जीव अन्न फाउंडेशन के अध्यक्ष सार्थक गुप्ता जी ने कहा कि 16 जून 2013 मे केदारनाथ मे आई दैविक आपदा को आज 8 वर्ष हो गए हैं उस समय जिन लोगों ने अपने परिवारो को खोया और जो लोगों की रक्षा करते हुए भारतीय सेना के जवान शहीद हुए में उन सभी के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूँ तथा उन दिवंगत आत्माओ को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ.
आज के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पृथ्वीनाथ सेवा दल के संजय गर्ग, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, शिवांश, देव, अनमोल, रोहित, एकलव्य, अखिल व बबलू आदि उपस्थित रहे



