11.3 C
Dehradun
Saturday, January 24, 2026


Homeउत्तराखंडमहानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय का...
spot_img

महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया

देहरादून नगर क्षेत्र में सड़क, नालियों, बिजली की लाइनों, सीवर लाइन कार्य आदि में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहाँ प्रशासन, निगम, और सरकार जे खिलाफ नारेबाजी की। गोगी ने कहा कि पूरे शहर की सड़कें खोद दी गयी हैं, लेकिन सरकार युद्धस्तर पर सड़कों को बनाने के बजाय गड्ढे भरने वाला ऐप जैसी बातों से जनता को भ्रमित कर रही है। ये गड्ढे भरने वाला ऐप भी जुमला ही है। दरअसल भाजपा सरकारें ही जुमलेबाज सरकारें हैं। लोग, विशेषकर दोपहिया वाहन सड़कों पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। अब मानसून सीजन में सड़कों की समस्या तो बढ़ेगी ही साथ ही नालियां भी अवरुद्ध पड़ीं हैं। ये सब कार्य स्मार्ट सिटी के नाम पर हो रहे है। स्मार्ट सिटी का काम के नाम पर लोगों की आंख में धूल झोंकी जा रही है जो परेड ग्राउंड के कामों में जनता ने देख ही लिया है। डॉ जसविन्दर गोगी ने कहा कि बड़ी समस्या यह भी है कि निर्माण एजेंसियों में कोई समन्वय नहीं है। कोई विभाग सड़क बना रहा है तो अगले दिन दूसरा विभाग उसे खोद देता है। आज कांग्रेस जो सड़कों पर उतर कर मुद्दे उठा रही है ये केवल पार्टी का मामला नहीं है बल्कि पूरे शहर की जनता की पीड़ा और समस्या है। सरकार केवल छवि चमकाने और पीआर एक्सरसाइज करने में व्यस्त है। इस सरकार में थोड़ा बहुत जो सड़कें ठीक दिखती हैं वे केवल वो सड़कें हैं जहां मनमाने टोल के दाम वसूले जा रहे हैं, यानी जनता से ही कई गुना ज्यादा पैसा वसूल किया जा रहा है। अन्यथा मूलभूत नागरिक सुविधाओं की इस सरकार में घोर उपेक्षा की जा रही है।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में शहर की समस्याओं, तथा स्मार्ट सिटी के कार्यों को तत्काल पूरा करने आदि के प्रति मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया गया ।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होता है तो कांग्रेस सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत,प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल,महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला थापा विकास ठाकुर,अभिषेक तिवारी,मुनिक अहमद,पूनम कंडारी,राजेश पुंडीर,

रोबिन त्यागी,लकी राणा ,अमित भंडारी,सज्जाद अंसारी, मो फारूक,अरुण बलूनी,हेमंत उप्रेती,रामबाबू ,नरेश बंगवाल,सुभाष धीमान,रोहित शर्मा,अमनदीप सिंह,वीरेंद्र पंवार,शमीम मंसूरी, आदर्श , सलमान,

,संजय भारती,

शुभम सैनी,मुकीम अहमद,

आलोक मेहता,प्रेम सिंह

अंजू भारती आदि मौजूद थे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments