13.6 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026


Homeदेश-विदेशइस्लाम में हराम है क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल, जारी किया गया फतवा*
spot_img

इस्लाम में हराम है क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल, जारी किया गया फतवा*

इंडोनेशिया के धार्मिक नेताओं के परिषद ने क्रिप्टोकरेंसी को मुसलमानों के लिए हराम करार दिया है. इसके साथ ही इस्लामिक संस्था ने इसे लेकर फतवा जारी किया है. राष्ट्रीय उलेमा परिषद या एमयूआई ने क्रिप्टोकरेंसी को हराम या प्रतिबंधित माना है, क्योंकि इसमें अनिश्चितता, दांव और नुकसान के तत्व हैं. धार्मिक नियमों के प्रमुख असरोरुन नियाम शोलेह ने आज परिषद द्वारा एक विशेषज्ञ सुनवाई के बाद ये बात कही. उन्होंने कहा कि यदि एक वस्तु या डिजिटल संपत्ति के रूप में क्रिप्टोकरेंसी शरिया सिद्धांतों का पालन कर सकती है और साफ फायदा दिखा सकती है, तो इसका कारोबार किया जा सकता है.

 

हालांकि एमयूआई के निर्णय का मतलब यह नहीं है कि इंडोनेशिया में सभी क्रिप्टोकरेंसी व्यापार बंद कर दिया जाएगा. इस फैसले से मुसलमानों को संपत्ति में निवेश करने पर रोक लग सकती है और स्थानीय संस्थानों को क्रिप्टो संपत्ति जारी करने पर पुनर्विचार कर सकती है. बैंक इंडोनेशिया एक केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा पर विचार कर रहा है, हालांकि अभी तक इस बारे किसी फैसले की घोषणी नहीं की गई है.



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments