21.4 C
Dehradun
Saturday, February 14, 2026


Homeउत्तराखंडउत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से...
spot_img

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट की

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट की| इस दौरान दोनों के बीच सदन संचालन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा वार्ता हुई|

भेंट वार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष को केदारनाथ धाम का प्रतीक चिन्ह भेंट किया| वहीं ओम बिड़ला ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उत्तराखंड में पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर ऋतु खंडूडी को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष से सदन के संचालन एवं संसदीय कार्यवाही संबंधित विभिन्न विषयों पर वार्ता की| वहीं दोनों की बीच 9 अप्रैल से गुवाहाटी में आयोजित हो रहे सीपीए कार्यकारी समिति की बैठक एवं सीपीए इंडिया रीजन सम्मेलन से संबंधित विषय पर भी लंबी बातचीत हुई|



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments