20.2 C
Dehradun
Sunday, February 8, 2026


Homeउत्तराखंडउत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा ने नीलिमा गर्ग को मुख्य...
spot_img

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा ने नीलिमा गर्ग को मुख्य महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नति होने पर बधाई दी

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ एवं उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक रमेश बिंजोला के नेतृत्व मुख्य महाप्रबंधक उत्तराखंड जल संस्थान नेहरू कॉलोनी देहरादून से शिष्टाचार भेंट करते हुए श्रीमती नीलिमा गर्ग को मुख्य महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नति होने पर उनको बधाई दी गई तथा कर्मचारी संघ द्वारा आशा की गई कि आप विभागीय एवं कर्मचारी हित में कार्य करते रहेंगे l मुख्य महाप्रबंधक महोदय द्वारा कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा को आश्वासन दिया गया कि कर्मचारियों की जो भी मुख्यालय स्तर पर मांगे लंबित होगी उस पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी l तत्पश्चात सचिव प्रशासन उत्तराखंड जल संस्थान से कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा द्वारा वार्ता की गई जिसमें कर्मचारी संघ द्वारा महा जुलाई 2022 चयन वर्ष में सभी समवर्गों के रिक्त पदों पर पदोन्नति करने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेजुएटी का भुगतान आयुष्मान योजना का लाभ तथा समूह घ से ग में कर्मचारियों की पदोन्नति आदि बिंदुओं पर वार्ता की गई जिसमें सचिव प्रशासन द्वारा महा जुलाई 2022 में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया वार्ता में श्याम सिंह नेगी शिशुपाल रावत संदीप मल्होत्रा धन सिंह नेगी v जगमोहन बिष्ट प्रवीण गुसाईं पवन केडिया धन सिंह बिष्ट धन सिंह चौहान बृजमोहन जुयाल अशोक हरदयाल रमेश चंद शर्मा धनपाल पवार सतीश संपूर्ण गुसाईं नरेंद्र राजपूत राजीव कुमार रणबीर अंशुल कुमार आशीष तिवारी सुभाष डीपी बद्री चतर सिंह प्रदीप तोमर संजय शर्मा राजकुमार अग्रवाल सनी कुमार धनपाल सिंह आदि उपस्थित l



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments