ऋषिकेश 29 अप्रैल। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद चंदेश्वर नगर पहुंचे प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त क़िया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
मंडल अध्यक्ष दिनेश सती के नेतृत्व में चन्द्रेश्वर नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अग्रवाल ने पहुंचकर लोगों का अभिवादन किया। अग्रवाल ने कहा कि इस बार मिले बहुमत में चंद्रेश्वर नगर की जनता ने अपना भरपूर योगदान दिया। चुनाव में विपक्षियों ने हर तरह के लालच, प्रलोभन देकर जनता को भटकाने का भरसक प्रयास किया।
अग्रवाल ने देवतुल्य कार्यकताओं और जनता को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ विकास कार्यों और मेरी बेदाग छवि को ही अपना आशीर्वाद दिया। इसके चलते उन्होंने चौथी बार प्रचंड मतों से जीत दर्ज की।
अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा की जनता के वोट की ताकत यह है कि वह प्रदेश के वित्त मंत्री है।
अग्रवाल ने अपनी जीत को जनता की जीत बताते हुए कहा कि चुनाव में विपक्षियों को उन्होंने नहीं हराया, बल्कि जनता ने उनके प्रलोभन, उनके गलत इरादों को नकारा। कहा कि वास्तव में यह जीत जनता के विश्वास, उनके सम्मान, उनके अधिकारों की जीत है।
अग्रवाल ने चन्देश्वर नगर की जनता की मांग भी सुनी और उन्हें भरोसा देते हुए कहा कि चुनाव में प्रलोभन देने वाले अब नहीं आएंगे। अग्रवाल ने मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक देवदत्त शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष शम्भू पासवान, मंडल महामंत्री सुमित पंवार, किशन मंडल, राजपाल ठाकुर, सुलेखा मंडल, सन्दीप खुराना, संजय मंडल, सतेंद्र मंडल, मनोज सघल, राम प्रवेश साहनी, प्रमोद ठाकुर, अंकुर प्रजापति, गंगा प्रसाद कमली, गब्बर सिंह आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व सभासद राम कृपाल गौतम ने किया।