Homeअपराधप्रापर्टी हथियाने को ढहाया सैन्य आफिसर का घर

प्रापर्टी हथियाने को ढहाया सैन्य आफिसर का घर

देहरादून भू माफियाओं और प्रापर्टी डीलरों के हौसले इतने बढ़ गये हैं कि सैन्य आफिसर का घर ढहा दिया,क्लेमेन्टाउन स्थित नेवल आफिसर वी के कपूर की पत्नी सविता कपूर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि उनके पति के मामा जी का घर जिसमें वो निवास कर रही थी,अचानक कुछ लोगों ने साजिशन घर को जे सी बी से ढहा दिया है।उन के पति के मामा जी की कोई सँन्तान नहीं थी।इसलिए नेवल आफिसर का परिवार ही यहाँ पर हकदार बना हुआ था,मोहिन्दर मलिक की सँपत्ति,पर वो लोग 1996 से निवास कर रहे थे।घर पर उनके जेवरात और नकदी सब कुछ मौजूद था।निवास अवधि में विजली,पानी का बिल भी समय समय पर जमा कर रहे थे।जब वो घर से बाहर नोएडा में निवास कर रही थी,तो उनको खबर मिली कि घर पर डोजर चलवा दिया गया है।ये सुनकर वो भागी चली आयी ७० वर्षीय महिला ने कहा वो बेघर हो चुकी हैं।इसकी सूचना जब उन्होंने क्लेमेन्टाऊन थाने में दी तो पुलिसकर्मियों द्वारा भी मामले का संज्ञान नहीं लिया गया और टालमटोल कर टालने की कोशिस की गयी।महिला ने कहा आखिर में डी जी पी साहब के हस्तक्षेप करने पर मामला दर्ज किया गया।कपूर की पुत्री प्रीति खट्टर ने बताया जिन लोगों ने उनका घर ढहाया है उन लोगों से उनकी जान को खतरा है।पूरे प्रकरण में केयर टेकर,और घर को ढहाने वाले लोग संलिप्त हैं।उन्होंने शासन प्रशासन से गुहार लगायी है ऐसे सभी सँलिप्त लोगों की गिरफ्तारी की जाय,और घर को ढहाने वाले लोगों का पता कर कठोर कार्यवाही की जाय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments