17.6 C
Dehradun
Thursday, March 13, 2025
Advertisement
Homeउत्तराखंडड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत एएनटीएफ टीम देहरादून द्वारा चलाया गया...

ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत एएनटीएफ टीम देहरादून द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

आईएसबीटी क्षेत्र में एएनटीएफ टीम तथा पुलिस टीम द्वारा जागरूकता सम्बन्धित पाम्पलेट वितरित कर आम जनमानस को किया जागरूक।

ड्रग फ्री देवभूमि 2025 की परिकल्पना को सार्थक करने के लिए आम जनमानस से परस्पर सहयोग का किया आवाह्न।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग फ्री देवभूमि 2025″* की परिकल्पना को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नशे के दुष्प्रभावों से आम जन को जागरूक करने हेतु सम्पूर्ण जनपद में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु सभी अधीनस्थों को निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में जनपद की एएनटीएफ टीम तथा आई0एस0बी0टी0 पुलिस द्वारा आज दिनांक 25/06/2024 को आई0एस0बी0टी0 क्षेत्र में आम जन / स्कूली छात्र छात्राओं के मध्य जागरूकता सम्बन्धित पाम्पलेट वितरित कर उन्हें नशे के दुष्परिणामों के संबंध मे जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त ड्रग्स फ्री भूमि की परिकल्पना को साकार करने के लिए बढ़ चढ़कर अपना सहयोग प्रदान करने हेतु उन्हें प्रेरित किया गया, साथ ही अपने आस पास अवैध रूप से नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों अथवा अवैध गतिविधियों के विषय में पुलिस को जानकारी प्रदान करने हेतु बताया गया।

ए0एन0टी0एफ0 टीम:-

1- उप निरीक्षक दीपक मैठानी
2- हे0कां0 गौरव
3- आरक्षी मोहित

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments