20.2 C
Dehradun
Thursday, October 17, 2024
Homeउत्तराखंडभारतीय जनता युवा मोर्चा ने गढ़वाल के लोगों का अपमान करने का...

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गढ़वाल के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए बल्लीवाला चैक पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के खिलाफ प्रदर्शन

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गढ़वाल के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए बल्लीवाला चैक पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का पुतला फूंका। भाजयुमो ने इसे कांग्रेस की असलियत बताते हुए करन माहरा का दिमागी दिवालीयापन करार दिया।

बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश मंत्री राजेश रावत और जीएमएस मंडल के अध्यक्ष चंदा उनियाल के नेतृत्व में बल्लीवाला चैक पर एकत्र हुए। जहां उन्होंने करना माहरा और मनीष खंडूरी कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही करना माहरा का पुतला फूंककर उनके बयान की निंदा की। मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजेश रावत ने कहा कि कांग्रेस स्वाभिमान यात्रा की विफलता से पूरी तरह बौखला गई है। कांग्रेस का वजूद प्रदेश से भी खत्म हो रहा है। इससे कांग्रेस के कई नेताओं को अपनी सियासी जमीन भी खिसकती नजर आ रही है। इनमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस माहरा भी शामिल है। रावत ने कहा कि करना माहरा समेत पूरी कांग्रेस को इसके लिए गढ़वाल की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो भाजयुमो पूरे प्रदेश भर मेें कांग्रेस के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी पुतला दहन करने वालों में प्रदेश मंत्री राजेश रावत मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा चंदा उनियाल मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे अतुल कपूर बबलू बंसल पारस गोयल राजकुमार तिवारी हनी शूज रितेश चौरसिया उज्जवल गुप्ता अभिषेक गुप्ता शुभम बंसल शिवम रावत योगेंद्र नेगी शेखर नौटियाल सूरज बिष्ट सूरज नेगी चंदन कनौजिया संजीव उपाध्याय वरुण वालिया गौरव शर्मा ईशा सूद गीता विशाल अजय सिंह संजय सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments