22.2 C
Dehradun
Saturday, September 7, 2024
Homeउत्तराखंडभारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजेश रावत ने महानगर...

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजेश रावत ने महानगर कार्यालय में बैठक का आयोजन की

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजेश रावत ने मंगलवार को महानगर कार्यालय में बैठक का आयोजन किया। बैठक में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर आयोजित होने वाली मैराथन की जानकारी देते हुए उसे सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री राजेश रावत ने बताया कि मैराथन में भाग लेने के लिए लिंक द्वारा रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश मंत्री राजेश रावत इस कार्यक्रम के संयोजक भी है उन्होंने कहा कि मैराथन 12 जनवरी को सुबह 7:30 बजे नगर निगम से आरंभ होकर तहसील चौक क्वालिटी चौक घंटाघर चौक एश्ले हॉल चौक, बहल चौक से होते हुए भाजपा महानगर कार्यलय से बुद्धा चौक और फिर वापस नगर निगम पर सम्पन्न होगी। बैठक में मैराथन को सफल बनाने के लिए गहन चर्चा की गई और सुझाव भी आमंत्रित किये गये। साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के पुराने महानगर कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय करने का कार्य किया गया।
बैठक में मैराथन के संयोजक राजेश रावत प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चित डाबर महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा रंजीत भंडारी गौरव सहगल सौरव शर्मा कुलदीप पंत साक्षी शंकर विमल चौधरी आशीष गुसाईं अमोल डोभाल ऋषभ पाल आदित्य शुभम जैन वैभव अग्रवाल अमन गुप्ता तरुण जैन विपिन सेमवाल चंदन कनौजिया गौरव कनौजिया आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular

Recent Comments