Homeउत्तराखंडभाजपा युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन

भाजपा युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन

भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून के अध्यक्ष अंशुल चावला के नेतृत्व में पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार के इशारों पर चलने वाली पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस को बिना बताए सिविल वर्दी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री तजिंदर पाल सिंह बग्गा को जबरन सुबह 5 बजे उनके घर में गुंडे बदमाशों की तरह घुस कर उठाया उनके पिता के साथ मारपीट की गई जोकि बेहद ही शर्मनाक है। बग्गा जी की फर्जी गिरफ्तारी के विरोध में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा लैंसडाउन चौक पर अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब पुलिस का पुतला दहन किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला ने कहा की आज आम आदमी पार्टी द्वारा जो बदले की भावना से एवं सत्ता का दुरुपयोग करके तजिंदर पाल सिंह बग्गा जी पर कार्यवाही की गई उसकी युवा मोर्चा कड़े शब्दों में निंदा करता है 50 से ज्यादा पुलिस कर्मी एक ऐसे इंसान को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पर गए जिसने कोई आपराधिक काम नही किया।केजरीवाल जी आपका मकसद साफ है कि आप सिर्फ अभिव्यक्ति की आवाज दबाना चाहते है और झूठे मुकदमे में दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं को फसा कर बाकी राज्यो में अपनी सरकार बनाने के ख्वाब देखते है।परतु आम आदमी पार्टी की साजिश पूरा देश समझ गया है व अब इनके झांसे में कोई भी आने वाला नही।

प्रदर्शन में भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट , रविंद्र कटारिया , युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी, समर गुप्ता, महानगर महामंत्री कुलदीप पंत, समीर डोभाल, तरुण जैन, दीपक सोनकर, नीरज चौहान, सत्यम अरोड़ा, नवीन पोखरियाल, ईश्वर थापा, अनमोल बिंजोला दीपक जेठी, अनस, ललित भटनागर, धीरू, शुभम राठौर अनमोल राय, ऋषभ पाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments