Homeउत्तराखंडडीआईटी गोलीकाण्ड के घायल पुनीत खरोला से मिलने अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री...

डीआईटी गोलीकाण्ड के घायल पुनीत खरोला से मिलने अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून के डीआईटी के निकट बीते रोज एक गोलीकाण्ड में घायल पुनीत खरोला का हाल जानने के लिए रविवार को कैबिनेट मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी मैक्स अस्पताल पहुंचे।

मैक्स अस्पताल में भर्ती पुनीत खरोला का हाल जानने के बाद काबीना मंत्री ने उनके पिता इन्द्र सिंह खरोला से मुलाकात कर ढाढ़स बंधाया। मंत्री ने उन्हें पुनीत के उपचार के लिए पूर्ण सहयोग के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने मैक्स अस्पताल के प्रबंधन को इस बाबत निर्देशित किया कि पुनीत के ईलाज में कोई कसर न छोड़ें।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, अनुराग, सुन्दर सिंह कोठाल, मोनू कोठाल, सुरेन्द्र बगरियाल आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments