19.2 C
Dehradun
Friday, October 18, 2024
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹ 2435.11 लाख रुपए की 4 योजनाओं...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹ 2435.11 लाख रुपए की 4 योजनाओं का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नगर निगम रुद्रपुर, उधमसिंह नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 2435.11 लाख रुपए की 4 योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र रूद्रपुर के अंतर्गत सड़कों के सुधारीकरण हेतु ₹2 करोड़ की धनराशि देने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लोकार्पण की गई योजनाओं में ₹ 355.28 लाख की ट्रॉजिट कैम्प में सिडकुल रोड से ट्रांजिट कैम्प थाने की ओर 660 मी० डिवाईडर सहित सी०सी० सडक का निर्माण कार्य। ₹ 363.93 लाख से नगर निगम वार्ड 1 जेसीस स्कूल से शिमला बहादुर मेन रोड व नयी बस्ती मेन रोड सिडकुल तक सडक निर्माण कार्य, ₹215.90 लाख की लागत से नगर निगम रूद्रपुर में स्व. श्री सुभष चतुर्वेदी स्मृति सभागार कार्य एवं ₹1500.00 लाख से जैविक कूड़े से कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट कार्य शालिम रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments