Homeउत्तराखंडमहंगाई के खिलाफ प्रेम नगर में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

महंगाई के खिलाफ प्रेम नगर में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद षर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों नें विधानसभा कैंट क्षेत्रांतर्गत प्रेमनगर में महंगाई के खिलाफ अलग ही तरह का विरोध प्रदर्शन किया। गैस सिलेंडर के दामों में हो रही लगातार बढ़ोतरी के विरोध महानगर कांग्रेसजनों नें प्रेमनगर में गैस सिलेंडर की शवयात्रा निकाली। शवयात्रा में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।
शवयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री लाल चंद षर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शासन में सिलेंडर की कीमत 392 रुपए थी, जो भाजपा के सत्ता में आने के बाद बढ़कर 900 के पार पहुंच चुकी है।
उन्होनें कहा कांग्रेस के शासनकाल में गैस सिलेंडर की कीमतों में मामूली सी भी बढ़ोतरी होती थी तो भाजपा नेता सुषमा स्वराज व स्मृति ईरानी सिलेंडर पर बैठकर आंदोलन करते थे। अब भाजपा की सरकार आने के बाद उन्हें बढ़ी हुई गैस सिलेंडर की कीमतों को आमजन को हो रही परेशानी नहीं दिख रही। उन्होंने कहा कि सत्ता के मद में चूर होकर भाजपा सरकार आमजन की परेशानियों के प्रति उदासीन बनी हुई है।
शवयात्रा में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार को कोसते हुए जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले तय कार्यक्रम के तहत सुबह पार्टी के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी प्रेमनगर में एकत्रित हुए। यहां पर एकत्रित होने के बाद सभी जुलूस के रूप में रवाना हुए।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बड़े-बड़े वादे करने वाले प्रधानमंत्री मोदी तथा उनकी पार्टी के राष्ट्रीय नेता इन वादों को चुनावी जुमला कह कर देश की गरीब जनता का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र में सत्तारूढ़ होने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार कुछ बड़े घरानों को पल्लवित-पोषित कर रही है। भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार को आम जनता के दुःख दर्द से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है। भारतीय जनता पार्टी और स्वयं नरेन्द्र मोदी चुनावों के समय देश की जनता से मंहगाई पर नियंत्रण करते हुये आम आदमी को राहत देने का वायदा करते हैं परन्तु आज मंहगाई घटने के बजाय दिन-दूनी रात चौगुनी वृद्धि कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के बाद पेट्रोल के दाम तथा डीजल के दाम बढ़ोतरी कर मंहगाई से आम जनता की कमर तोड दी है।
इस दौरान सर्वश्री रमेष कुमार मंगू, राजीव पुंज मीना रावत, हरेन्द्र चौधरी, मुकेष चौहान, गुलषेर मौ0, भावन डोरा, राजू मौर्य, किषनपाल ंिसह, राजकुमार यादव, थपलीयाल , साकेत लूथरा, आषीश रावत, राजेष षर्मा, महीपाल षाह, विकास षर्मा, नीरज नेगी, प्रदीप कुमार, सीटू ,,मोहित ग्रोवर, राजेश शर्मा,राजेश बाली,कुलदीप नरूला,राहुल तलवार,मंजू थापा,तरुण चक्रवाती,रीता ग्रोवर,हरपाल सिंह,अखिल पंवार,आशीष देसाई,अनु शर्मा,प्रदीप कुमार,सुखपाल गांधी,साकेत लूथरा,दीपक कुमार, विष्णु,सुनील कुमार सुमन कंडारी वीरेंदर पोखरियाल महेश शर्मा आदी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments