Homeउत्तराखंडबढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून महानगर कांग्रंेस अध्यक्ष लाल चंद षर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों नें एस्लेहॉल चौक के पास प्रदर्शन के साथ भाजपा का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद षर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई से जहां आम आदमी परेशान है वही प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, उन्होंने कहा कि जीरो टॉलिरेंस का दावा करने वाली भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है देश का किसान पिछले एक साल से सडकों पर रात गुजार रहा है तथा कर्ज में डूब कर आत्महत्या को मजबूर है। लाल चंद षर्मा नें कहा केन्द्र की मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार कई बार रसोई गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ाकर साबित कर दिया है कि यह सरकार आम जनता की न होकर कुछ सरमायेदारों की सरकार है। उन्होंने कहा कि पहले से ही मंहगाई और कोरोना महामारी की मार झेल रही गरीब जनता पर केन्द्र सरकार द्वारा लगातार मंहगाई का बोझ डालकर उसे भूखे पेट सोने पर मजबूर किया जा रहा है। उन्होने कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री की अनभिज्ञता के कारण गिरती अर्थ व्यवस्था का बोझ आम आदमी पर डाला जा रहा है। केन्द्र की भाजपा सरकार मंहगाई पर लगाम लगाने से पूरी तरह नाकाम हो चुकी है तथा मंहगाई के नाम पर जनता का शोशण कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बड़े-बड़े वादे करने वाले प्रधानमंत्री मोदी तथा उनकी पार्टी के राष्ट्रीय नेता इन वादों को चुनावी जुमला कह कर देश की गरीब जनता का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र में सत्तारूढ़ होने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार कुछ बड़े घरानों को पल्लवित-पोषित कर रही है। भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार को आम जनता के दुःख दर्द से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है। भारतीय जनता पार्टी और स्वयं नरेन्द्र मोदी चुनावों के समय देश की जनता से मंहगाई पर नियंत्रण करते हुये आम आदमी को राहत देने का वायदा करते हैं परन्तु आज मंहगाई घटने के बजाय दिन-दूनी रात चौगुनी वृद्धि कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के बाद पेट्रोल के दाम तथा डीजल के दाम बढ़ोतरी कर मंहगाई से आम जनता की कमर तोड दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मंहगाई की मार यहीं पर नहीं रूकी पिछले एक साल में सरसों के तेल में 53 रूपये, सूरजमुखी तेल में 62 रूपये, सोयाबीन तेल में 53 रूपये तथा बनस्पति घी में 41 रूपये की वृद्धि के साथ ही दलहनों के दामों में की गई बेतहाशा वृद्धि के कारण आम आदमी की थाली से दाल गायब होने लगी है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस के दामों में 25 रूपये की भारी वृद्धि कर गैस सिलेण्डर 900 रूपये पार कर गया है जिससे गरीब का चूल्हा जलना कठिन दिखाई दे रहा है।
उन्होनेे कहा कि आज आम जन भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त है भाजपा सरकार जनता को झूठे वायदों से बर्गलना चाहती है लेकिन प्रदेश की जनता भाजपा के प्रपंच को समझ चुकी है अब बहकावे में न आएगी । आज प्रदेश के हालत बद से बदतर हो चुके है। जो सरकार गरीब को रोटी उपलब्ध नही करा सकती उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नही है। बिष्ट ने कहा कि भाजपा ने हर हमेशा जमाखोंरों को संरक्षण देने का काम किया है। इसलिए कांग्रेस की ओर टकटकी लगाए हुए हैं ।
पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार, कोमल बोहरा, संगीता गुप्ता, मीना रावत, रीता रानी, षांती रावत प्रणीता बडोनी, सावित्रि थापा, पूनम कंडारी, कमलेष रमन, प्रियंका थापा, मंजू, इतात खान, सचिन थापा, इलियाज,अर्जुन सोनकर, गुलषेर मौ0, दीप बोहरा, प्रवीन त्यागी , सोम बाल्मिकि, मुकेष सोनकर,, प्रकाष नेगी, अमीर चंद, पुनित ंिसह, सुजल सोनकर, जय ंिसह, मुन्ना, राहुल प्रताप, आषीश सक्सेना, देवेन्द्र ंिसह, सोमपाल, नीरज नेगी, रौबिन, दीपक थापा, पियुश भंडारी, प्रियांषु,, सोम वाल्मिकि, अजय रावत, गौतम सोनकर, आषीश भारद्वाज, दीवान सिंह बिश्ट, विरेन्द्र पोखरियाल, हरेन्द्र चौधरी, दीपक थापा, अनुराग गुप्ता, अनिल उनियाल, मुकेष रेगमी, रिपु धवन ंिसह, विजय कुमार गुप्ता, रमेष कष्यप, अनिल नेगी, मधुसूदन सुंदरियाल, देवेन्द्र सिंह, आषीश रतूड़ी, कमलेष पंत, संदीप, सीटू, आषीश गुसांई, अर्जुन सोनकर, प्रदीप डोभाल, राजू मौर्य, भावन डोगरा, संजय थापा, षोभा राम, राहुल षर्मा, सौरभ नौटियाल, राजू प्रजापति, संजय षर्मा, राजू कन्नौजिया, राजू बहुगुणा, अमन कुमार बंटू अखिल पंवार, वाहीद, राजू मौर्य, डेविड, इकराम आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments