Homeउत्तराखंडराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से असम राइफल्स के महानिदेशक,...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से असम राइफल्स के महानिदेशक, लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर ने शिष्टाचार भेंट की

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में असम राइफल्स के महानिदेशक, लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल से असम राइफल्स से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल ने कहा की वे स्वयं असम रेजीमेंट व असम राइफल्स से बेहद करीब से जुड़े रहे और उन्होंने अपनी सेवा काल के दौरान पूर्वाेत्तर क्षेत्रों में सेवाएं दी है।

महानिदेशक ने बताया कि उत्तराखण्ड से असम राइफल में लगभग 6 हजार अपने सेवाएं दे रहे हैं, वहीं लगभग 14 हजार पूर्व सैनिक हैं। असम राइफल्स में 10 प्रतिशत जवानों की संख्या उत्तराखंड से है जो की यहां के लिए गर्व की बात है। उन्होंने असम राइफल में उत्तराखण्ड के जवानों के योगदान की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular

Recent Comments